दिवाली मिलने के बाद लौट रहे थे, रास्ते में बदमाशों ने छीने 45 हजार कैश

रायगढ़: पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक व्यवसायी से लूट हो गई। बदमाशों ने उन्हें पहले पीटा। फिर 45 हजार कैश छीनकर भाग गए। घटना के वक्त वह दिवाली मिलन समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते वक्त रास्ते में घटना घट गई। अब मामले में पुलिस से शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।गजानंदपुरम इलाके में रहने वाले व्यवसायी संजय मित्तल ने इस मामले में मंगलवार को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने दोस्त के यहां से लौट रहे थे। उस वक्त वह पैदल थे। इतने में पीछे से कुछ बदमाश आए और पीटने लगा। फिर पर्स छीना और जेब में रखे 45 हजार कैश छीनकर भाग गए थे। संजय की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।पुलिस ने जांच के दौरान सबसे पहले इलाके के बदमाशों का पता लगाया। इस बीच पुलिस को पता चला कि आदतन बदमाश विकास यादव , आकाश उर्फ मोनु वैष्णव और पिंटू मिश्रा ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की। तलाश करने पर ये सभी आरोपी के खंडहर मकान में छिपे थे। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 45 हजार कैश भी जब्त कर लिए हैं और तीनों को जेल भेज दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल की आधिकारिक यात्रा संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |