30 अक्टूबर को पीएम मोदी आएंगे गुजरात, वडोदरा में प्रशासन ने तैयारियां शुरू की

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को गुजरात आएंगे| 30 अक्टूबर पीएम मोदी के वडोदरा दौरे के चलते प्रशासन ने शहर के लेप्रसी ग्राउंड में तैयारियां शुरू कर दी हैं| चुनाव तारीखों की ऐलान से पहले पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान वडोदरा के अलावा केवडिया और मानगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे| 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर पीएम मोदी केवडिया में होनेवाली एकता परेड में भी शामिल होंगे| केवडिया कॉलोनी में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में एकता परेड के बाद पीएम मोदी बनासकांठा जिले के थराद में सिंचाई विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे| गुजरात चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी 29 से 31 अक्टूबर के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे| जानकारी है कि वडोदरा के लेप्रसी ग्राउंड में पीएम मोदी 5 हजार जितने उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे| जिसके लिए ग्राउंड में विशाल डोम और स्टेज बनाया जा रहा है|

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |