दो बार मौत को मात दे चुके थे रिटायर्ड IPS अफसर, इस बार हार गए

लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर 18 स्थित रिटायर्ड आईपीएस अफसर डीसी पांडेय के घर में शनिवार रात आग लग गई। आग की वजह से डीसी पांडेय, उनकी पत्नी अरुणा पांडेय व दिव्यांग बेटा शशांक पांडेय घर में फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम ने परिवार को बाहर निकाला। डीसी पांडेय को लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पत्नी अरुणा व छोटे बेटे शशांक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से पहली मंजिल के आगे के कमरे में आग लगी। परिवार पहली मंजिल के पीछे वाले कमरों में था। जीने का रास्ता आगे वाले कमरे से ही है। निकलने के रास्ते पर आग होने के कारण परिवार बाहर नहीं निकल सका।

हड़बड़ाहट में कमरे की खिड़की भी नहीं खोल पाए
इंस्पेक्टर गाजीपुर मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि जिस कमरे में पूर्व आईजी दिनेश चंद्र पांडेय, उनकी पत्नी व बेटा बेसुध पड़े थे। उसकी एक खिड़की छोड़कर सभी बंद थीं। हड़बड़ाहट में वह कमरे की खिड़कियां भी नहीं खोल पाए।

खिड़कियां खोल दी गई होतीं तो कमरे में धुआं न भरता। इसके अलावा पीछे की ओर बालकनी के रास्ते में लगे चैनल पर ताला था। चैनल खोलकर तीनों लोग बालकनी में आ गए होते तो भी इतना बड़ा हादसा न होता। चैनल की चाबी ड्राडंग रूम में पड़ी थी।

दो बार दी थी मौत को मात
रूढ़की से आए उनके भाई सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर अवधेश चंद्र पांडेय ने बताया कि भैया दिनेश चंद्र दो बार मौत को मात दे चुके थे, लेकिन इस बार हार गए। 1975 में इलाहाबाद ट्रेन से पीसीएस का इंटरव्यू देने जा रहे थे। ट्रेन फतेहपुर से प्रयागराज की ओर बढ़ी थी कि अचानक आग लग गई।

अग्निकांड में तीस से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जबकि भैया हादसे में बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद 41वीं बटालियन गाजियाबाद में कमांडेंट पीएससी के पद पर तैनाती के दौरान ओखला बैराज में बोट का ट्रायल चल रहा था।
इस दौरान नाव अचानक डूब गई। हादसे में पांच सिपाहियों की मौत हो गई थी, पर भैया की जान बच गई थी। लेकिन इस बार होनी को कुछ और ही मंजूर था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |