वृद्धजनों से दीपावली की खुशियां साझा की और मिठाईयां बांटी, कहा- कोई भी अकेला न महसूस करे

बलरामपुर: बलरामपुर के जिलाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार दीपावली की खुशियां साझा करने के लिये के आबार में बने वृद्धा श्रम पहुंचे। जहां उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा की और उन्हें दीपावली की बधाई दी।दीपावली पर जिलाधिकारी अपने परिवार के साथ तहसील सदर के गौरा रोड आबर में समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायतित एवं थारू जनजाति महिला विकास समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचे और वृद्ध जनों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की। वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य व व्यवस्था की जानकारी लेकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने अपनी बच्ची के हाथ वृद्धजनों को फल, मीठा, नमकीन, ड्राई फ्रुट व अन्य खाद्य सामग्री देकर उनका आशीर्वाद लिया।उन्होंने वृद्ध जनों से कहा कि कोई भी अपने को अकेला न महसूस करे। पूरा जिला उनके साथ है । उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो उसे जरूर साझा करें ताकि उसका समाधान किया जा सके ।ये लोग रहे मौजूदइस मौके पर वृद्ध आश्रम प्रबंधक रमेश कुमार यादव, अर्चना, वेदप्रकाश, रामानुज, वन्दना,रश्मी,मनोज कुमार, देवप्रकाश, पवनकुमार, मुकेश कुमार, राजू, सुनीता, अंकुरलता व समस्त वृद्धजन उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |