बिहार के लिए इटारसी से मिलेगी उधना-दानापुर एक्सप्रेस, टिकट ऑनलाइन करें बुक

नर्मदापुरम: दिवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर रेल यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहीं है। रेलवे ने उधना से दानापुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-दानापुर-उधना के मध्य एक-एक ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन का इटारसी स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा। यात्रियों को इटारसी से दानापुर ke लिए ट्रेन मिलेगी। गाड़ी संख्या 09031 उधना-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर (बुधवार) को उधना स्टेशन से 20.35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 6.05 बजे इटारसी, रात 23.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09032 दानापुर-उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 28 अक्टूबर (शुक्रवार) को दानापुर स्टेशन से रात 2.30 बजे प्रस्थान कर, शाम 6.27 बजे इटारसी और अगले दिन 5.10 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।यहां रुकेगी ट्रेनगाड़ी के स्टॉपेज दोनों दिशाओं में नंदूरबार, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।कोच कंपोजीशन-इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी, 1 जनरेटर कार एवं 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 डिब्बे रहेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |