अलग-अलग मामलों में दिल्ली और मनाली के युवक पर की कार्रवाई, 53 ग्राम नशा बरामद

कुल्लू: हिमाचल के कुल्लू पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो अलग अलग मामलों में दिल्ली और मनाली के युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उन्होंने दो अलग-अलग स्थानों पर नाके लगा रखे थे। इसी दौरान दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ने पहले मामले में बजौरा, हाट फोरलेन सड़क पेट्रोल-पम्प के पास नाकाबंदी के दौरान एक प्राइवेट वोल्वो बस में बैठे चरणजीत पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 153 आजादपुर न्यू दिल्ली की शक के आधार पर तलाशी ली। उसके कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया।पुलिस गिरफ्त के दौरान चिट्‌टा का आरोपी।जबकि, दूसरे मामले में पुलिस ने चमन लाल पुत्र सेस राम निवासी गांव मझाच डाकघर बाहंग तहसील मनाली जिला कुल्लू के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों व्यक्ति चिट्टा कहां से लेकर आए थे, इसको लेकर जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |