पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अंधे कत्ल का पर्दाफाश, मृतिका के पति ने अपने साथियो के साथ दिया घटना को अंजाम,

थाना मलावर, जिला राजगढ-
दिनांक 18.10.2022 को सूचनाकर्ता पप्पु पिता बद्रीलाल सेन उम्र 45 साल निवासी ग्राम सेमलापार थाना सुठिलाया द्वारा सूचना दिया कि एक अज्ञात महिला का शव ग्राम कानरखेडी मे पार्वती नदी मे तैर रहा है कि सूचना पर रवाना होकर पार्वती नदी पहुँचे जहाँ पर अज्ञात महिला के शव का पानी मे से बाहर निकला गया जिसमे शव साल मे पत्थर बांधकर रस्सी से मृतिका की कमर से बंधा हुआ था बाद मौके पर एफएसएल अधिकारी को घटना स्थल निरीक्षण के लिये बुलाया गया है। बाद मर्ग क्रमांक 21/2022 धारा 174 जाफौ का पंजीबद्द कर मृतिका की पहचान कराई गई तो मृतिका के पति रंजीत पिता रंगलाल तंवर निवासी ग्राम नांदनपुर थाना सुठालिया द्वारा स्वयं की पत्नि सुनीताबाई के रुप मे पहचान की गई बाद मृतिका सुनीताबाई पति रंजीत तंवर उम्र 35 साल निवासी ग्राम नांदनपुर थाना सुठालिया का पीएम कराया जाकर शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई जिसमे डाँक्टर द्वारा मृतिका की मौत गला घोटने से होना लेख किया जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्द थाना मलावर मे अपराध क्रमांक 224/2022 धारा 302 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त अंधे कत्ल की विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गौस्वामी (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ श्री भारतेन्दु शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मलावर उनि जीतेन्द्र के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया तथा बारिकी से सभी पहलुओ पर जाँच करने के संबंध मे विशेष दिशा निर्देश दिये गये बाद थाना प्रभारी मलावर द्वारा टीम का गठन कर रवाना की गई।
टीम द्वारा दिनांक 20.10.2022 को दौराने विवेचना घटना स्थल ग्राम कानरखेड़ी पार्वती नदी का नक्शा मौका तैयार किया गया दौराने घटना स्थल निरीक्षण के दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण पर कुछ साक्ष्य प्राप्त हुए जिले लेकर रवाना होकर मृतिका के घर ग्राम नांदनपुर पहुँचे जहाँ पर मृतिका का पति रंजीत मिला जिससे घटना के संबंध मे हिकमत आमली से पुछताछ करने पर मृतिका पति टूट गया, दिनांक 13.10.2022 को स्वंय द्वारा पत्नि सुनीता की साड़ी से गला घोटकर मारना व मारने के बाद फांसी से लटकाना बाद दिनांक 15.10.2022 को लाश को छुपाने के लिये श्याम तंवर , निरंजन तंवर तथा भुपेन्द्र तंवर को बुलाकर 02 मोटर सायकलों से मृतिका की लाश को पार्वती नदी मे लाश को पत्थर से बांधकर फेंकना बताया गया। बाद आरोपी रंजीत तंवर को अभिरक्षा मे लेकर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमो लेख किया गया जिसमे आरोपी रंजीत द्वारा पत्नि सुनीता का चाल चलन ठीक नही होने से साडी से गला घोटकर हत्या करना बताया व घटना मे प्रयुक्त रस्सी व आधी साड़ी को स्वंय के घर मे चुल्हे मे जला देना बताया जाने पर राख व आधी साडी जप्त की गई है बाद दिनांक 20.10.2022 को आरोपी रंजित तंवर उम्र 34 साल निवासी ग्राम नांदनपुर को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण मे साक्ष्य छुपाने एवं घटना को क्षत विक्षत करने पर धारा 201,120-बी भादवि ईजाफा एक, आरोपी रंजीत तंवर के मेमो के आधार पर आरोपी श्याम तंवर उम्र 20 साल तथा आरोपी भुपेन्द्र उर्फ कल्ला तंवर उम्र 19 साल सर्व निवासी ग्राम नांदनपुर को दिनांक 21.10.2022 को गिरफ्तार कर मैमो लेख किया गया है जिन्होने अपने मेमो मे मृतिका की लाश को षड़यत्र पुर्वक लाश को छुपाने के लिये पार्वती नदी मे मो.सा. से ले जाकर फेंकना बताया गया है। उक्त आरोपियो से घटना मे प्रयुक्त 02 मोटर सायकल जप्त करने हेतु माननीय न्यायालय से दिनांक 23.10.2022 तक का पीआर प्राप्त किया गया है। बाद दिनांक 22.10.2022 को आरोपी रंजित तंवर एवं भुपेन्द्र तंवर द्वारा घटना मे प्रयुक्त मो.सा. पेश करने पर जप्त की गई है एवं दिनांक 23.10.2022 को शेष फरार आरोपी निरंजन पिता तंवर उम्र 35 साल निवासी ग्राम नांदनपुर थाना सुठालिया को अभिरक्षा मे लेकर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमो लेख कर गिरफ्तार किया गया है।जिन्हे आज दिनांक 23.10.2022 को माननीय न्यायालय पेश किये गये है।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जीतेन्द्र चौहान, उनि जगदीश सउनि, सउनि अशोक यादाव , प्रआर.837 नगर सिंह प्रआर.257 ओमप्रकाश मीना, आर.932 विशाल वर्मा म.आर.879 मनीषा पाठक आर.चालक 555 महेन्द्र रघुवंशी गई अहम महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |