भव्य शोभायात्रा निकली, झांकियों ने मन मोहा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

फरीदाबाद: शोभायात्रा में शामिल झंकी।कार्यकऱ्म में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पहुंचे।हनुमान जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतवर्षीय श्री सनातन धर्म महाबीर दल वन बी ब्लॉक स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण से दोपहर 3 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें हनुमानजी के स्वरूपों की विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंदऱ् थीं। श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रस्तुति, उड़ते हुए श्री हनुमान, पंचमुखी हनुमान जी की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। यात्रा दोपहर 3 बजे से आरंभ होकर एनएच 1, एनएच 5, एनएच 4, एनएच 3, एनएच 2 से घूमते हुए रात 9.30 बजे मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।हनुमान चालीसा पाठ के साथ शुरू हुई शोभायात्रा:इस कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के प्रधान एवं पूर्व महापौर नगर निगम अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने की। यात्रा आरंभ करने से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद दोपहर 2 बजे झंडा पूजन, 3 बजे शोभायात्रा प्रस्थान और रात्रि 9 बजे पारितोषित वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस शोभायात्रा का है गौरवशाली इतिहास:सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा का इतिहास बड़ा गौरवशाली है। आज से ठीक 5 दशक पहले अखिल भारतवर्षीय महाबीर दल नंबर वन बी ब्लॉक की तरफ से हनुमान जयंती पर शोभायात्रा की शुरूआत हुई थी। जब यहां एक छोटा सा मंदिर था। उस समय मंदिर समिति से जुड़े पूर्व प्रधान गोविंद राम कुमार, बनवारी लाल कुमार, मोहनलाल कुमार, रामशरण कुमार, श्रीराम कुमार, रोशनलाल चावला, नरसिंह दास, रामप्रकाश चक्रवर्ती, खानचंद कुमार, दीवानचंद, कर्मचंद, रवेल चंद कुमार, दीवानचंद गुलाटी, मनोहरलाल गुलाटी, गोवर्धनदास चोपड़ा, शकुंतला देवी, पुष्पा जोशी ने इस बात पर जोर दिया था कि अपने क्षेत्र के लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए एक स्कूल बनवाया जाए, ताकि बच्चे निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकें। इसके लिए जब फंड जुटाने की बात आई तो हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के माध्यम से इस पर सहमति बनी। उसी दिन से यह तय हो गया कि हर वर्ष दीपावली से पहले वाले दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह क्रम तभी से यथावत जारी है। आज मंदिर प्रांगण में श्री अखिल भारतवर्षीय सनातन धर्म संस्था की तरफ से सैकड़ों बच्चे बेहतरीन वातावरण में शिक्षा गऱ्हण कर रहे हैं। यहां से पढ़े बच्चे आज बड़े-बड़े पदों पर पहुंच चुके हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक अरोड़ा ने कहाकि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर द्वारा निकाली जाने वाली यह शोभा यात्रा शहर में निकलने वाली अन्य यात्राओं से बड़ी होती है। 14 किलोमीटर की यात्रा को श्रीराम के 14 वर्ष के बनवास से जोड़ा जाता है। यह यात्रा एनएच वन से शुरू होकर बीके चौक, नीलम चौक, एनएच 5, एनएच 4, एनएच 3, एनएच 2 से होते हुए पुन: एनएच 1 सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में आकर समाप्त होती है। इस यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल होते हैं। साथ ही साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी माता, हनुमानजी के विविध स्वरूप, भगवान शिव, लक्ष्मी नारायण, कृष्ण भगवान की सुंदर झांकियों के साथ शहर के प्रमुख बैंड एवं पीटी शो शामिल होते हैं। लोग अपनी गलियों के चौराहों एवं घरों की छत पर खड़े होकर इस शोभा यात्रा का आनंद उठाते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |