अमृतसर में दिवाली को लेकर टाउन हाल से शुरू हुआ सफाई अभियान गोल्डन टेंपल तक चला

अमृतसर: विरासती मार्ग से कचरा उठाते हुए मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल।पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल में विश्व प्रसिद्ध दिवाली पर लोगों का स्वागत करने के मकसद से कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप धालीवाल ने विरासती मार्ग पर झाड़ू चलाया और फैली गंदगी को उठाया। यह सफाई अभियान टाउन हाल के बाहर से शुरू हुआ और गोल्डन टेंपल तक चला। उनके साथ डीसी हरप्रीत सूदर, पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह, निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल और कई सीनियर अधिकारी थे।कुलदीप धालीवाल ने कहा कि शहर की सफाई रखना सिर्फ कार्पोरेशन का ही काम नहीं है, हर नागरिक को इसके लिए आगे आना होगा और इसे अपना फर्ज समझना होगा। गोल्डन टेंपल की दिवाली पूरे विश्व में मशहूर है। दिवाली दिखने के लिए ही पूरे विश्व से लोग सोमवार को अमृतसर में जुटने वाले हैं। ऐसे में उनके लिए अमृतसर की सही छाप छोड़ना ही उनका मकसद था।विरासती मार्ग से कचरा उठाते हुए मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल।अगले साल होने जा रहा G20 सम्मलेनकुलदीप धालीवाल ने कहा कि अगले साल G20 सम्मेलन होने जा रहा है। जहां विश्व के 20 देशों के वाइस प्रेसिडेंट, मिनिस्टर, सीनियर अधिकारी व मीडिया अमृतसर में जुटेगा। अमृतसर की सही छाप उनके मन में बसे, इसके लिए शहरवासियों को ही साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा।ट्रेफिक की समस्या का भी होगा समाधानमंत्री धालीवाल ने कहा कि अमृतसर में ट्रेफिक व जाम से लोग परेशान हो चुके हैं। ऐसे में ट्रेफिक को सुचारु रूप से चलाने के लिए योजना पर काम हो रहा है। शहर में कई पार्किंग स्टैंड बनाए जा चुके हैं और कई बन रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में किसी को भी गलत पार्किंग करना एलाउंड नहीं होगा। वहीं उन्होंने लोगों को स्वच्छता के लिए खुद कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |