बांटे फल, मिष्ठान और वस्त्र, मंदिर निर्माण को ब्लाक प्रमुख ने दिए 50 हजार

भदोही (संत रविदास नगर):भदोही के पिपरिस में स्थित कुष्ठ आश्रम में छोटी दिवाली के मौके पर रविवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी पहुंचे।भदोही के पिपरिस में स्थित कुष्ठ आश्रम में छोटी दिवाली के मौके पर रविवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ आश्रम में मिष्ठान, फल, पटाखा और वस्त्र वितरित किये गए। काशियना फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को मदद का भरोसा दिया। डीएम के पहुंचने पर कुष्ठ आश्रम में खुशी का माहौल रहा।डीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश महालक्ष्मी की पूजा के साथ किया। जिलाधिकारी ने काशियाना फाउंडेशन के इस कदम की प्रशंसा की। कुष्ठ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह ने अतिथियों के परिचय और आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। स्वागत संबोधन हरीश सिंह ने किया।भदोही के पिपरिस में स्थित कुष्ठ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए डीएम।सत्संग भवन निर्माण का भरोसा दियाइस मौके पर कुष्ठ आश्रम के निवासियों ने अर्थनिर्मित मंदिर निर्माण के लिए सहायता की फरियाद की। जिसे लेकर ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह रने 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही कुष्ठ बस्ती में सत्संग भवन निर्माण का भरोसा दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हृदय नारायण सरोज, समाजसेवी गोपीनाथ खत्री और अमलेश पाठक आदि मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |