प्रशांत किशोर ने नीतीश पर फिर साधा निशाना

नई दिल्ली । बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) का रिश्ता टूट चुका हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि नीतीश ने भाजपा के साथ जाने के सभी दरवाजे बंद नहीं किए हैं। उन्होंने अपने इस दावे के लिए राज्यसभा के उपसभापति पद का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि अगर उनका एनडीए से रिश्ता टूट चुका है, तो वह राज्यसभा उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह से इस्तीफा देने को क्यों नहीं कहते। दूसरी ओर, नीतीश इस मुद्दे पर उल्टा प्रशांत किशोर को घेर रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर अपनी छवि चमकाने केलिए कुछ भी बोल सकते हैं। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उन्हें गंभीरता से लेने की एक गलती मैं भी कर चुका हूं। प्रशांत किशोर ने जो सवाल उठाया है, वैसी ही एक स्थिति आज से 14 साल पहले हो चुकी है, जब 2008 में भारत-अमेरिका न्यूक्लियर डील को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में तनातनी शुरू हो गई थी। नौबत यहां तक आ गई कि वाम दल ने 9 जुलाई को डील के खिलाफ विरोध में सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। 2004 में बनी सरकार में वाम नेता सोमनाथ चटर्जी लोकसभा अध्यक्ष थे। खास बात है कि वह लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले पहले कम्युनिस्ट सांसद थे। तब 21 जुलाई को लोकसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया। सीपीएम चाहती थी कि चटर्जी सत्र से पहले पद छोड़ दें। पार्टी दिग्गज ज्योति बसु ने भी उन्हें इस्तीफा देने के संकेत दिए थे, लेकिन चटर्जी पार्टी के खिलाफ जाकर पद पर बने रहे। उनका मानना था कि वह पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर हैं। नतीजा हुआ कि उनकी अध्यक्षता में ही लोकसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया। बाद में वाम दल की तरफ से बयान जारी किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेता को पार्टी से बाहर करने की जानकारी दी गई। हरिवंश नारायण सिंह को लेकर जदयू का कहना है कि भले ही वह एनडीए के साथ नहीं हैं, लेकिन इसके चलते राज्यसभा सांसद को ‘संवैधानिक’ पद छोड़ने की जरूरत नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्य मंत्री मदान साहनी ने कहा था, हम किसी भी हाल में भाजपा के साथ नहीं जाने वाले हैं। उन्हें क्या परेशानी है? वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से अपनी ही मन की बात चला रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बरेली: कब्रिस्तान के सामने सो रहे युवक पर सफाईकर्मियों ने पलट दी कचरे से भरी टॉली, दबने से मौत     |     दिल्ली दंगा 2020: पुलिस नहीं कर पाई अपराध साबित… 7 दिन में 30 लोग बरी     |     अयोध्या: परिसर में आज पहुंचेंगी राम दरबार की मूर्तियां, कब पूरा होगा मंदिर? जानें नया अपडेट     |     मान सरकार का अपने ही MLA पर एक्शन, भ्रष्टाचार के मामले में किया गिरफ्तार     |     बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं रहें घर के अंदर…कोरोना के बढ़ते मामले के बीच इस राज्य में एडवाइजरी जारी     |     आंधी-बारिश… दिल्ली में अगले 48 घंटे मौसम का ‘डबल अटैक’, हिमाचल में गिरेंगे ओले, जानें 10 राज्यों का मौसम का हाल     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न     |     परंपरागत कृषि करने वाले किसानों का 100 प्रतिशत भौतिक सत्यापन करें – कलेक्टर सुश्री बाफना — ➡️ कृषि उत्पादन क्लस्टर (एपीसी) की बैठक संपन्न     |     “शहर में अपराध और डर का माहौल फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा- टीआई वाघेला, पुलिस ने चाकू बाजी वालो को जेल भेजा     |     ट्रॉली का पंचर बनवा रहा था किसान ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर, दर्दनाक मौत     |    

preload imagepreload image