अमृतसर और तरनतारन पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन, कपड़ा व्यापारी मर्डर केस में आरोपी

अमृतसर: लखबीर लंडा के करीबी, जिनकी निशानदेही पर अजमीत की गिरफ्तारी हुई है।पंजाब के तरनतारन में कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के एक और साथी को पुलिस ने पकड़ा। यह अमृतसर की CIA और तरनतारन पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन था। बीते दिनों अमृतसर के कटड़ा आहलूवालिया से पकड़े गए तीन आरोपियों की निशानदेही पर इसे गिरफ्तार किया गया।कनाडा में बैठ पंजाब में आतंक मचा रहा लखीबर लंडा।जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम अजमीत सिंह है। उसे उसी के गांव नौशहरा पन्नुआ से गिरफ्तार किया गया है। अजमीत सिंह उस ग्रुप का हिस्सा है, जिसे खुद लंडा कनाडा में बैठ लीड करता है। कुछ दिन पहले तनतारन के गांव अलादीनपुर में एक कपड़ा व्यापारी की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि इसके पीछे कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा का हाथ था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी शूटर रवीशेर सिंह उर्फ रवी निवासी शेरों और वरिन्दर सिंह उर्फ भिंडी उर्फ काका निवासी नौशहरा पन्नूआं को गिरफ्तार किया था। जबकि इस मामले में उनका तीसरा साथी अजमीत सिंह फरार था।अमृतसर से पकड़े गए आरोपियों ने दी सूचनाबीते दिनों अमृतसर के कटड़ा आहलूवालिया से पुलिस ने तरनतारन के भिखीविंड निवासी बलराज सिंह और सरहाली कलां के आतिश कुमार ब्राह्मण व अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया था। यह तीनों आरोपी और तरनतारन में कपड़ा व्यापारी का कत्ल करने वाला एक ही गैंग के सदस्य थे।इनसे पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्य व कपड़ा व्यापारी का कत्ल करने वाले अजमीत सिंह का पता बता दिया। जिसके बाद अमृतसर पुलिस और तरनतारन पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन करते हुए अजमीत को नौशहरा पन्नुआ से गिरफ्तार कर लिया है। अजमीत से क्या रिकवरी हुई है, इसके बारे में अभी सीनियर अधिकारी जानकारी सांझा नहीं कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |