संभागायुक्त ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के निजी चिकित्सा प्रतिपूर्ति की कार्योत्तर स्वीकृति की बैठक ली, 251 चिकित्सा प्रतिपूर्ति की समीक्षा की गई

उज्जैन 24 जनवरी। संभागायुक्त श्री संदीप यादव की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य शासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की राज्य के भीतर कराये गये इलाज की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागायुक्त श्री यादव ने 251 चिकित्सा प्रतिपूर्ति की समीक्षा की। संभागायुक्त ने 251 में से अधिकांश चिकित्सा देयकों को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने न्यायाधीशगणों, उप निरीक्षकों, चिकित्सकों, परियोजना समन्वयक, सहायक ग्रेड-3, स्टाफ नर्स, सहायक प्रबंधक, नायब तहसीलदार, सहायक शिक्षकों, सहायक निरीक्षकों, भृत्य, वाहन चालक के चिकित्सा प्रतिपूर्ति को स्वीकृति प्रदान की। वहीं सामान्य बीमारी, सामान्य डिलेवरी, कम गंभीर बीमारी आदि से सम्बन्धित प्रकरणों को अस्वीकृत भी किया। कुछ देयकों का उन्होंने पुन: परीक्षण करने के निर्देश दिये और कहा कि परीक्षण कर देयक उनके समक्ष प्रस्तुत करें। संभागायुक्त ने गैर-मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों के देयक को नियम अनुसार अस्वीकृत किया, वहीं गैर-मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों के देयक जो नियमों के तहत आते थे, उन्हें स्वीकृत भी किया। श्री यादव ने 10 लाख रुपये से ऊपर के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों में मार्गदर्शन प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कोविड-19 से पीड़ित अधिकारी एवं कर्मचारियों के समस्त देयकों को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त संचालक डॉ.लक्ष्मी बघेल, सिविल सर्जन डॉ.पीएन वर्मा उपस्थित थे।

क्रमांक 0231 रश्मि देशमुख/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |