ट्रैफिक पुलिसकर्मी भूपिंदर ‘गड्‌डी नू क्रेन लै गई’ गीत से कर रहे हैं जागरूक

चंडीगढ़: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात SI भूपिंदर सिंह अपने अनोखे अंदाज में लोगों का ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करता है।फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है। वहीं एक ट्रैफिक पुलिस जवान लोगों का मनोरंजन करते हुए ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए भी प्रेरित कर रहा है। सब-इंस्पेक्टर(SI) भूपिंदर सिंह ने पंजाबी गायक दलेर मेंहदी के ‘बोलो ता रा रा रा’ गीत की तर्ज पर निकाला है। इसके बोल “बोलो ता रा रा रा…गड्‌डी नू क्रेन लै गई” लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।SI भूपिंदर सिंह शहर की कई सड़कों पर हाथ में माइक पकड़ लोगों को अपनी सुरीली आवाज के जरिए ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ा रहा है। इससे पहले भी वह स्मार्ट कैमरों से चालान कटने, हैल्मेट और सीट बेल्ट पहनने, ड्रंक एंड ड्राइव न करने आदि को लेकर जागरूकता गीत निकाल चुके हैं।भूपिंदर सिंह अपने गीत के माध्यम से लोगों को जानकारी दे रहा है कि नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी के टो किए जाने पर घबराने की बजाय ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर1073 या 1122 पर कॉल करें। हाल ही में सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में CII फेस्ट में भी इस गीत पर लोग झूमे थे। कुछ समय पहले दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मशहूर गीत 295 की तर्ज पर भी भूपिंदर ने ट्रैफिक रुल्स जागरूकता गीत निकाला था।भूपिंदर के अंदाज और आवाज से लोग काफी जल्द कनेक्ट हो जाते हैं।1987 में ज्वाइन की थी फोर्सभूपिंदर को उनकी इस कोशिश के लिए पुलिस विभाग सम्मानित भी कर चुका है। भूपिंदर सिंह मूलरुप से पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं। वर्ष 1987 में उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस जॉइन की थी। वह स्कूल टाइम से ही गीत लिख और गा रहे हैं। अपने इसी शौक के चलते वह काफी समय तक आरकेस्ट्रा में भी काम कर चुके हैं। वह चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के अवेयरनेस वीक और इस तरह के अन्य कार्यक्रमों में अपने गीतों को पेश करते हैं। भूपिंदर खुद ही अपने गीतों की रिकॉर्डिंग करते हैं।पुलिस की एडवाइजरी के बावजूद नहीं मान रहे लोगबता दें कि फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को शॉपिंग के दौरान तय टेंपरेरी पार्किंग साइट्स पर ही गाड़ी पार्क करने को कहा हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़क किनारे गाड़ी पार्क कर रहे हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। पुलिस ऐसी गाड़ियों के चालान करने के साथ ही इन पर क्लंप लगाने और टो कर ले जाने की कार्रवाई भी कर रही है। शहर भर के व्यस्त बाजारों की सड़कों पर यह टोइिंग वैन घूम रही हैं।25 तक अस्थाई पार्किंग हैचंडीगढ़ में अस्थायी रूप से पार्किंग स्थल शहर के 32 स्कूल और कॉलेजों में चिह्नित किए गए हैं। मार्केट एरिया के साथ में जहां सरकारी स्कूल लगते हैं उनमें लोग गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। जहां पर स्कूल नहीं है वहां पर कुछ ओपन एरिया में भी पार्किंग की जा सकती है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों को कहा गया है कि वह अपने वालंटियर्स भी मार्केट में लगाए ताकि पार्किंग एरिया में कोई दिक्कत न हों।चंडीगढ़ में कई बार ऐसा जाम भी देखने को मिलता है।(फाइल)इन जगहों पर लोग पार्क कर सकते हैं गाड़ियांसेक्टर-8 में 8 बी के सरकारी स्कूल में।सेक्टर-15 में 15 सी के सरकारी स्कूल में।सेक्टर-22 में 22 ए, 22 सी के सरकारी स्कूल, 22 ए के सरकारी स्कूल के सामने के छोटे पार्क में।सेक्टर-18 में लड़कियों का सरकारी स्कूल में।सेक्टर-19 में 19 सी और 19 डी के सरकारी स्कूलों में।सेक्टर-20 की मार्केट जा रहे हैं तो 20 बी, 20 डी के दो सरकारी स्कूलों में।सेक्टर-29 में 29 बी के दो सरकारी स्कूलों और 29 ए के सरकारी स्कूल में।सेक्टर-30 में दो सरकारी स्कूलों में।मनीमाजरा में तीन सरकारी स्कूलों में।सेक्टर-32 सी के सरकारी स्कूल में।सेक्टर-34 सी के सरकारी स्कूल में।सेक्टर-44 मार्केट में सरकारी स्कूल और संजय पब्लिक स्कूल के सामने ओपन एरिया मेंसेक्टर-46 में सरकारी कॉलेज और 46 डी के सरकारी स्कूल मेंसेक्टर-35 डी और 35सी के सरकारी स्कूल मेंसेक्टर-37 सी में दो सरकारी स्कूलों मेंसेक्टर-38 डी में भी सरकारी स्कूल मेंसेक्टर-40 की मार्केट में 40बी और 40ए के सरकारी स्कूल मेंसेक्टर-41डी के सरकारी स्कूल में

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |