अशोकनगर में डेढ़ बीघा जमीन कब्जा करने को लेकर हुआ विवाद, चचेरे भाइयों ने बरसाए लाठी डंडे

अशोकनगर: अशोकनगर जिले की पिपरई थाना क्षेत्र के कैथल गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के 8 लोगों ने मिलकर पति पत्नी और बेटे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। यह विवाद डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा को लेकर हुआ है। जिसमें रात के अंधेरे में जमकर लाठी-डंडे चले।कैथन गांव निवासी सतपाल सिंह पिता रतन सिंह राजपूत (45) का उसके चचेरे भाई रामपाल और श्रीपाल से डेढ़ बीघा जमीन को लेकर काफी पहले से विवाद चल रहा है। शनिवार को सतपाल अपने खेत को जोत कर आया। इसी दौरान रात के समय उसके चचेरे भाई रामपाल श्रीपाल आकर विवाद करने लगे उनके पीछे से ही दोनों के परिवार के रोहित, रानू, सौरव एवं उनकी लड़कियां आ गई और आकर सीधे सतपाल के साथ मारपीट करने लगे।सतपाल के साथ मारपीट होता देख बचाने आई उसकी पत्नी संगीता और 22 साल के बेटे संदीप के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। रात का अंधेरा होने की वजह से तीनों के साथ जमकर मारपीट की। फिर वह उन्हें वहीं पर छोड़ कर चले गए। इसके बाद सतपाल का भाई आया और आकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां पर उपचार चल रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |