कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए बनाया स्टार प्रचारक, पार्टी के सीनियर ऑब्जर्वर भी हैं

रायपुर: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम हैं। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था।हिमाचल प्रदेश चुनाव की घोषणा पिछले दिनों की गई। उसके बाद से ही वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसके लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होने हैं। कांग्रेस ने करीब 60 प्रत्याशियाें की घोषणा भी कर दी है। इस बीच 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाते हुए सूची जारी कर दी गई है।स्टार प्रचारकाें में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुखु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पवन खेड़ा, कर्नल धनीराम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंदर कुमार, श्रीनिवास बी वी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम के नाम शामिल हैं।कांग्रेस ने यह सूची जारी की है।कांग्रेस बोली, हाईकमान का भरोसा बढ़ रहा हैछत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, यह बड़ी उपलब्धि है। लगातार हाईकमान का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर बढ़ता जा रहा है। देश में जहां भी चुनाव होते हैं, भूपेश बघेल जी स्टार प्रचारक बनाये जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में वे सीनियर ऑब्जर्वर थे अब स्टार प्रचारक की भी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से उनकी रणनीति और आक्रामक शैली का फायदा पार्टी को मिलेगा।भाजपा के स्टार प्रचारकाें में भी 40 नामभाजपा ने भी शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 40 नाम शामिल हैं।अभी यह है हिमाचल प्रदेश चुनाव का सीनहिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीट हैं। 35 सीट पर बहुमत होना है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई। कांग्रेस ने वहां 21 सीट जीती है। वहीं तीन सीटों पर अन्य का कब्जा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |