सड़क पर तड़प रहे घायल को पहुंचाया अस्पताल, एसओ को दिए कार्रवाई के निर्देश

अमेठी: अमेठी में पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार को एसपी ने अस्पताल भिजवाया।अमेठी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी से बचने के चक्कर मे ई-रिक्शा पलट गया, लेकिन अधिकारी मदद करने के बजाय वहां से चलते बने। वहीं एसपी एसआई इलमारन जी ने शनिवार को मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने सड़क हादसे में घायल हुए युवक को अस्पताल भिजवाया।मामला कमरौली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित रोड नंबर चार का है। शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर बैठी महिला और किशोरी सुरक्षित बच गए। पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। कमरौली थाने के समाधान दिवस में शामिल होकर वापस आरहे एसपी की नजर जैसे ही घायलों पर पड़ी उन्होंने गाड़ी रुकवा ली। घायलों को अस्पताल भिजवाया। एसपी ने कमरौली एसओ को मामले में कार्रवाई का आदेश दिए।पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार को एसपी ने अस्पताल भिजवाया।चर्चा में रहते हैं एसपी इलमारनअमेठी एसपी अंजान लोगों की मदद को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। जिले में ऐसे कई घटनाएं हुईं, जिसमें एसपी ने लोगों की मदद की है। किसी भी छोटी बड़ी घटना पर एसपी खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करते हैं। पीड़ितों से बात कर अपनत्व का एहसास दिलाने के साथ ही संबंधित थानाध्यक्ष को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |