सुंदरानी की पावर हुई कम, पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 5 निलंबित; मारपीट करने वाले को नोटिस

रायपुर: भाजपा सियासी तौर पर तो सक्रिय हो ही गई है, मगर अब पार्टी ने कार्रवाई का डंडा चलाना भी शुरू किया है। पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 5 नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। एक मंडल के खिलाफ मिल रही शिकायतों की वजह से उसकी पूरी कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है। शुक्रवार देर शाम इसे लेकर बैक टू बैक आदेश प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जारी किए।खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान पार्टी को कई नेताओं की शिकायत मिली थी। अब जाकर उनपर कार्रवाई हुई है। इन कार्रवाइयों से संगठन ने सख्ती का संदेश देने की कोशिश की है। सक्ती में एक नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खैरागढ़ जिले में रामा साहू, रमेश ठाकुर, केशव साहू, लोकेश्वरी जंघेल और रावल कोचर को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। इन नेताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार कर उन्हें हराने का काम किया था।अरुण साव ने की है कार्रवाई।बड़े नेताओं के सामने की थी मारपीटपार्टी ने सक्ती जिले के नेता संजय कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संजय पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंडल महामंत्री से हाथापाई, वॉट्सऐप ग्रुप में वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने का आरोप है। बार- बार इस तरह के काम में लिप्त रहने के कारण यह कार्रवाई हुई है। इसके अलावा पार्टी ने कुम्हारी मंडल युवा मोर्चा की कार्यसमिति भी भंग कर दी है। यहां के नेताओं के बारे में भी लंबे समय से शिकायतें हो रही थीं। अब नए सिरे से कार्यसमिति बनेगी।पुराने जिलाध्यक्षों की ताकत हुई कमहाल ही में 8 जिलाध्यक्षों को हटाया गया है। उम्मीद की जा रही थी कि इनमें से कुछ को पार्टी प्रवक्ता बनाकर सक्रिय रूप से साथ रखेगी। मगर इन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसमें रायपुर शहर के पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष रहे श्रीचंद सुंदरानी, भिलाई के वीरेंद्र साहू, नारायणपुर के बृजमोहन देवांगन, सुकमा के हुंगाराम मरकाम, जशपुर के रोहित कुमार साय शामिल हैं।बागियों को मिलाया साथपार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल कुछ बागियों को निकाल दिया गया था। अब उन्हें फिर से संगठन में शामिल किया गया है। भिलाई के सत्यनारायण अग्रवाल और अनिता अग्रवाल को उनके आग्रह पर पार्टी में शामिल कर लिया गया है। कहा गया है कि आगे वो संगठन के लिए ठीक ढंग से काम करेंगे।अगले साल चुनाव, उससे पहले बदलाव जारीप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, बीजेपी पिछले 3 महीने से लगातार बदलाव कर रही है। इस बदलाव की आंधी में सूबे के प्रदेश प्रभारी से लेकर अब जिलों के अध्यक्षों तक का नाम शामिल हो गया है। सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष फिर नेता प्रतिपक्ष और फिर बीजेपी प्रदेश प्रभारी बदल दिए गए। चुनाव से पहले आने वाले 10 से 11 महीनों में अभी कौन-कौन से चेहरे बदल दिए जाएंगे, ये आने वाला वक्त तय करेगा।चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी सर्जरीमंगलवार देर रात सूबे की राजधानी रायपुर के बीजेपी दफ्तर से 13 जिला अध्यक्षों के बदले जाने का फरमान जारी हुआ। इससे पहले 9 अगस्त को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ था। विष्णुदेव साय की जगह अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई, और फिर करीब एक महीने में डी पुरंदेश्वरी को हटाकर ओम माथुर काे छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया।छत्तीसगढ़ बीजेपी का मिशन 2023!:प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश प्रभारी के बाद 13 जिलों के अध्यक्ष बदले गए,अब अगला नंबर किसका ?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |