BA फस्ट इयर की पढ़ती सिमरन, डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप

करनाल: पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजन।हरियाणा के जिले करनाल के मेरठ रोड नेशनल हाईवे पर एक स्कूटी सवार छात्रा ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रैफर कर दिया, लेकिन छात्रा ने दम तोड़ दिया। वहीं छात्रा के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।BA फर्स्ट ईयर की छात्रा थी सिमरनजानकारी के अनुसार गांव गंजो गढ़ी निवासी 18 वर्षीय सिमरन करनाल के पंडित चिरंजी लाल PG कॉलेज में BA प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह शुक्रवार को स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह मेरठ रोड के पास पहुंची तो एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार छात्रा बुरी तरह से सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोपघायल छात्रा सिमरन को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यदि उनकी बेटी को समय पर इलाज मिल गया होता तो उनकी बेटी की जान बच जाती।वर्जन​​​​​​​मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |