सुभारती यूनिवर्सिटी में चौथी मंजिल से कूदरकर छात्रा के सुसाइड का मामला, क्लासमेट पर छेड़छाड़ के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा | Student’s suicide jumping from the fourth floor in Subharti University, section of abetment to suicide after molesting classmate

मेरठ: छात्रा ने बुधवार को सुभारती में चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी। जहां शुक्रवार को छात्रा की मौत हो गई।मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में चौथी मंजिल से कूदने वाली BDS की छात्रा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। यूनिवर्सिटी में तीन दिन पहले वह लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूद गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्रा ने यह कदम क्लासमेट के छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने से आहत होकर उठाया। जेल भेजे गये क्लासमेट और छात्रा के मोबाइल की जांच भी पुलिस द्वारा की जाएगी।पुलिस को बयान में सिद्धांत ने बताया था दोस्तपुलिस के मुताबिक, छात्रा से उसकी क्लास में पढ़ने वाले सिद्धांत पंवार ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसका विरोध किया। इस पर सिद्धांत ने सबके सामने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्रा ने 60 फीट की ऊंचाई से कूद गई।छात्रा के परिवार और अन्य लोग। यह अस्पताल की फोटो है।पुलिस ने अरोपी छात्र को गिरफ्तार कर कर शुक्रवार को जेल भेजा। छात्रा के पिता ने जानी थाने में सिधांत सिंह पंवार निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार के खिलाफ धारा 354, 354 ए, 323,504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। एसओ जानी राजेश कांबोज ने बताया कि छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपी छात्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने में धारा 306 बढ़ाई गई है।बेटी की मौत के बाद पिता ने साधी चुप्पीछात्रा के पिता लिसाड़ीगेट क्षेत्र के प्रोपर्टी डीलर हैं। डेढ़ पहले ही छात्रा सुभारती में पढ़ाई के लिए आई थी। छात्रा ने पिता ने पुलिस के सामने कहा कि बेटी को कुछ बनाने के लिए भेजा था, लेकिन यह नहीं पता था कि बेटी की जान चली जाएगी।छात्रा के चौथी मंजिल से कूदने की घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया।उन्होंने पुलिस से बताया की मेरी बेटी की मौत का जिम्मेदार सिद्धांत है, जिसे मैं कभी माफ नहीं करुंगा। पिता का कहना था की बेटी के साथ बहुत गलत तरह से दुर्व्यवहार किया गया। सरेआम बेइज्जती कर थप्पड़ मारा गया और सबके सामने छेड़छाड़ की गई।पहले दोस्ती, फिर विवादसिद्धांत पंवार हरिद्वार के शिवालिक नगर के ए-22 का रहने वाला है। उसके पिता महेश पंवार हरिद्वार में डेंटिस्ट हैं। छात्रा के पिता ने बताया कि सिद्धांत उनकी बेटी को एक हफ्ते से परेशान कर रहा था। अन्य छात्रों के सामने छेड़छाड़ करता था। उसका कैंपस में निकलना भी मुश्किल कर दिया था।सिद्धांत पर अब धारा 306 भी बढ़ाई गई है।बुधवार को छात्रा के विरोध करने पर सिद्धांत ने उसके साथ मारपीट की। जबकि पुलिस ने अन्य छात्रों से भी घटना की जानकारी ली। जिसमें घटना के वक्त भी एक छात्रा ने बताया कि कूदने से कुछ समय पहले छात्रा मोबाइल पर बात कर रही थी। पुलिस की जांच में आया कि क्लासमेट होने के साथ् छात्रा और सिद्धांत में दोस्ती थी। लेकिन अचानक हुए विवाद में छात्रा ने यह कदम उठाया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |