मात्र एक रुपए की जमीन पर बना है जयपुर का लक्ष्मीनारायण मंदिर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों की कमी नहीं है। यहां कई मंदिर, महल हैं, जिसे देखने के लिए विदेशों से लोग खींचे चले आते हैं। उन्हीं दर्शनीय और धार्मिक स्थलों में बिड़ला मंदिर का भी नाम शामिल है। देशभर में कई बिड़ला मंदिर है पर जयपुर का बिड़ला मंदिर अपनी अनेक विशेषताओं के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है।

बिड़ला मंदिर लभ्मीनारायण मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर जयपुर के मोती डुंगरी इलाके के समीप बना है। यह मंदिर सफेद संमरमर का बना हुआ है। सफेद संगमरमर में की गई सूक्ष्म नक्काशी मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगाती है। मंदिर के पास ही पहाड़ी पर मोती डूंगरी फोर्ट भी स्थित है, जो स्कॉटिश शैली से बना एक मशहूर किला है।

जयपुर का बिड़ला मंदिर 1988 में बनाया गया था। मंदिर को बिरला ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने बनवाया था। मंदिर से जुड़ा सबसे रोचक तथ्य है कि जिस जगह मंदिर बनवाया गया है, उस जमीन को बिड़ला प्रतिष्ठान ने जयपुर के तत्कालीन महाराजा से एक रुपये की नाममात्र की राशि देकर खरीदा था।

इस सुंदर मंदिर में स्थापित मूर्ति की सुंदरता देखते ही बनती है। मंदिर में विष्णुजी और लक्ष्मीजी के साथ ही अन्य कई देवी-देवताओं की सुंदर-सुन्दर मूर्तियां हैं। मंदिर की बाहरी दीवारों पर भी अनेक ऐतिहासिक विभूतियां और धार्मिक व्यक्तित्व चित्रित किए गए हैं। इनमें गौतम बुद्ध से लेकर सुकरात, ईसा मसीह और कंफ्यूशियस आदि भी शामिल हैं।

मंदिर के मुख्य गर्भगृह में लक्ष्मी और नारायण की मूर्तियां विराजमान हैं। उस छवियों को संगमरमर के एक टुकड़े से तराशा गया है और सबसे भव्य गहनों और कपड़ों से सजाया गया है। दीवाली पर इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। लोग मां लक्ष्मी का दर्शन कर आर्थिक लाभ की कामना करते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |