शहर में 27 फायर टेंडर, हर मुख्य चौक पर तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में दीवाली के त्योहार को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में किसी प्रकार की आग लगने जैसी घटना पर काबू पाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द हो चुकी हैं। सभी कर्मचारियों को सख्त आदेश है कि वह 24 घंटे तैनात रहे।सभी कर्मचारी शिफ्टों में लगातार काम कर रहे हैं। दीवाली की रात पटाखों और आतिशबाजी के कारण आग लगने जैसी घटनाएं हाेने की संभावना रहती है। इस कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारी हर समय मुस्तैद है।अग्निशमन विभाग की गाड़ियों में पानी भरने की सुविधा ट्यूबवेल से ली जाएगी।ट्यूबवेलों पर करीब 60 से 65 कर्मचारी तैनात रहेगे। शहर में भीड़भाड़ वाला क्षेत्र जैसे कि गुड़ मंडी, नमक मंडी, बुटे शाह मंडी, बांस बाजार, पुरानी माधोपुरी, नौघरा, सैदा चौक आदि है। यहां पानी की पाइप लाइनों की भी चैकिंग की गई ताकि आग लगने जैसे हालात पर आसानी से काम किया जा सके।फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मॉक ड्रिल करते हुए।शहर में 27 टेंडर है तैनातफायर अफसर मनिंदर सिंह ने कहा कि दीवाली के कारण सभी कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई है। सभी कर्मचारी डयूटी पर तैनात है। करीब 27 फायर टेंडर शहर में तैनात है। हादसे वाली जगह पर ज्यादा से ज्यादा 10 से 15 मिनट में गाड़ी पहुंचाने की हमारी कोशिश रहेगी ताकि आग पर जल्द काबू पाया जाए। शहर के मुख्य चौक पर फायर ब्रिगेड कर्मी और गाड़ियां तैनात रहेगी। लोगों से भी आग्रह है कि पटाखे सरकार द्वारा बताए गए समय मुताबिक जलाए।घरों की छत्तों पर न रखे कोई ज्वलनशील पदार्थफायर अफसर मनिंदर ने लोगों से निवेदन किया कि घरों की छत्तों को खाली और साफ रखें। छत्तों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ न हो। छत्त खाली होगी तो आग लगने जैसी घटना नहीं होगी। शनिवार को शहर के एक मॉल में मॉक ड्रिल भी करवाई गई ताकि कर्मचारियों को पता रहे कि आपातकालीन जैसी हालत में किस तरह हालात पर काबू पाना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |