दीपावली से पहले देश के विदेशी मुद्रा भंडार में ‎गिरावट

मुंबई । दीपावली से पहले देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट देखी गई है। 14 अक्टूबर, 2022 को समाप्त  सप्ताह में यह 4.50 अरब डॉलर घटकर 528.37 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी ‎किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसके पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 20.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 532.868 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में इस साल अगस्त के बाद से पहली बार किसी सप्ताह में बढ़ोतरी हुई थी। एक साल पहले अक्टूबर, 2021 में देश का विदेश मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सार्वज‎निक उच्च स्तर पर पर पहुंच गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कई हफ्तों से लगातार कम हो रही है। दरअसल तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में डॉलर के मुकाबले तेजी से गिरते रुपए को संभालने के लिए आरबीआई ने इस विदेशी मुद्रा भंडार के एक हिस्से का इस्तेमाल किया है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, 14 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट (एफसीए) 2.828 अरब डॉलर घटकर 468.668 अरब डॉलर रह गईं। एफसीए असल में समग्र भंडार का एक प्रमुख हिस्सा होता है।
डॉलर में बताई जाने वाली एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है। गोल्ड रिजर्व के मूल्य में 7 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 1.35 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी जबकि 14 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में यह 1.502 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 37.453 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने कहा कि स्पेशल ड्राइंग राइट 14.9 करोड़ डॉलर घटकर 17.433 अरब डॉलर रह गया है। वहीं समाप्त हुए सप्ताह में आईएमएफ के पास देश की रिजर्व ‎स्थिति 2.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.813 अरब डॉलर रह गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

करेंट से झुलसा छात्र, डॉक्टर को दिखाने की बजाय 35 मिनट तक मिट्टी में दबाया, फिर क्या हुआ?     |     कहां अटका है मानसून, कब पहुंचेगा दिल्ली, UP, बिहार?     |     खुल्लम खुल्ला रोमांस पर 53500 का चालान, टंकी पर गर्लफ्रेंड को बैठा लॉन्ग ड्राइव पर निकला; पुलिस ने ‘गिफ्ट’ की रसीद     |     बारिश के साथ तेज हवाएं…दिल्ली में 3 दिन येलो अलर्ट, UP-बिहार समेत 10 राज्यों का कैसा है मौसम?     |     हरियाणवी मॉडल शीतल हत्याकांड में बड़ा खुलासा… शादीशुदा बॉयफ्रेंड को चुभ गई थी ये बात, आव देखा न ताव, घोंपता रहा चाकू     |     नम आंखें, हाथों में तस्वीर- केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट को लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी ने वर्दी में दी अंतिम विदाई     |     राज कुशवाह नहीं, इस शख्स के लिए राजा रघुवंशी को मार डाला… सोनम के जेठ का चौंकाने वाला दावा     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड में ‘सफेद रंग’ था Code Word? मर्डर से पहले Video में कैद हुई ये खास चीज     |     पहले रोका, फिर पसीज गया पुलिसवालों का दिल, मुस्लिम परिवार को दी प्लेन क्रैश साइट पर दुआ की इजाजत     |     क्या ईरान पर होने वाला है सबसे बड़ा हमला? अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा-तेहरान खाली करो     |