Bigg Boss 16: घर की नई कप्तान और ब्यूटी क्वीन के बीच हुई जोरदार बहसबाजी

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को कई हंगामे और धमाके देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में बिग बॉस का शुक्रवार को प्रसारित हुआ एपिसोड भी धमाकों से भरा रहा। दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने ना सिर्फ शिव ठाकुर से उनकी कप्तानी छीन ली बल्कि घर की सबसे शरारती सदस्य अर्चना गौतम को खुला चैलेंज तक दे डाला। इतना ही नहीं अर्चना को खुला चैलेंज देते हुए बिग बॉस ने घर में एक बड़ा उलटफेर कर डाला, जिसके बाद से ही घर में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है।
दरअसल, बीते दिनों घर के कप्तान बने शिव ठाकुर कैप्टेंसी हाथ आते ही अलग रंग में नजर आने लगे। सबकी नजर में अच्छा बनने के लिए शिव अपने कैप्टेंसी को बार-बार खतरे में डालते नजर आए। घर में लगातार नियमों के उल्लंघन के चलते बिग बॉस ने शिव को बर्खास्त कर दिया। साथ ही बार-बार घर के नियम तोड़ रहीं अर्चना को घर का नया कप्तान नियुक्त किया। इसके साथ ही बिग बॉस ने अर्चना को यह चुनौती दी कि वह हर बार सभी कप्तान पर उंगली उठाती हैं, ऐसे में अब वह देखना चाहते हैं कि अर्चना घर की कमान कैसे संभालती हैं।
अर्चना के कैप्टन बनते ही सभी घरवाले उनके खिलाफ नजर आए और लगातार घर के नियमों का उल्लंघन कर अर्चना को परेशान करते दिखे। इस दौरान जब अर्चना बतौर कप्तान मान्या सिंह को उनकी ड्यूटी करने के लिए कहने गई तो मान्या उनसे बहस करती दिखाई दीं।अर्चना ने माल्या को बर्तन धोने की ड्यूटी दी और कहा कि वह किचन में रखे बर्तन धो दें, जिस पर मान्या ने मना करते हुए कहा कि वह अभी कोई काम नहीं करेंगी। इसके बाद मान्या बिकिस्ट खाकर कचरा वहीं फेंक देती हैं, जिस पर अर्चना उन्हें कहती हैं कि वह घर में गंदगी ना फैलाएं। मान्या के इस व्यवहार के बाद दोनों के बीच एक जोरदार बहस शुरू हो गई।
मान्या अर्चना से कहती है कि वह कैप्टन है तो कैप्टन की तरह बर्ताव करें। इतना ही नहीं बहस बाजी के दौरान मान्या ने अर्चना को गटर तक कह डाला। मान्या यहीं नहीं रुकीं। इसके बाद उन्होंने अर्चना के लिए यह तक कह दिया कि वह कुत्ते की तरह भौंक रही हैं। इस पर अर्चना ने भी पलटवार करते हुए उन्हें मिस इंडिया रनर अप नंबर 2 कह दिया, जिसके बाद मान्या का पारा काफी हाई हो गया। इसके जबाव में मान्या अर्चना से कहती हैं कि वह दूर-दूर तक मिस इंडिया की लाइन में खड़ी नहीं हो सकती। लोग उनका मुंह देखकर ही माइक पर उल्टी कर देंगे। दोनों के बीच यह बहस काफी हद तक आगे बढ़ जाती हैं, जिसके बाद मान्या उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर वहां से चली जाती हैं

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |