राजस्थान रोडवेज ने वोल्वो बसों का किराया 150 रुपए घटाया; एक नवंबर से लागू होगा निर्णय

जयपुर: से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों अच्छी खबर है। राजस्थान रोडवेज ने अपनी सुपर लग्जरी बसों के किराये में इस रूट पर कमी की है। करीब 4 महीने पहले ही रोडवेज ने इस बस के किराये में बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब वापस किराया कम किया है। हालांकि ये किराया जयपुर-दिल्ली के बीच संचालित डबल डेकर ट्रेन के किराये से 300 रुपए ज्यादा है।रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि जयपुर-दिल्ली रूट पर अभी वोल्वो बस में 900 रुपए प्रति व्यक्ति किराया लगता है, जिसमें 150 रुपए की कमी करके 750 रुपए कर दिए है। ये किराया 1 नवंबर मध्य रात्री से लागू होगा। इससे पहले जुलाई में किराया 200 रुपए बढ़ाया था। तब रोडवेज प्रशासन का तर्क था कि पिछले 3-4 महीने से डीजल की कीमतों में इजाफा होने के बाद रोडवेज की संचालन कॉस्ट दिल्ली रूट पर ज्यादा आने लगी। जिसके कारण इस रूट पर चलने वाली वॉल्वो बसों में प्रति किलोमीटर कॉस्ट 6 रुपए तक बढ़ गई है।यात्रीभार कम होने से वापस लेना पड़ा किरायाजानकारों की माने तो रोडवेज का किराया बढ़ने के बाद वोल्वो बसों में यात्रीभार कम हो गया था। इस कारण रोडवेज को इस रूट पर संचालन में घाटा होने लगा। इस घाटे को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने यह फैसला लिया है।डबल डेकर से अब भी 300 रुपए ज्यादा किरायारेलवे की डबल डेकर ट्रेन जो रोजाना जयपुर-दिल्ली के बीच संचालित होती है उसमें प्रति यात्री किराया करीब 460 रुपए है। रोडवेज की वोल्वो बस में किराया कम करने के बाद भी यह डबल डेकर ट्रेन से अब भी 300 रुपए प्रति यात्री ज्यादा है। वही जयपुर से दिल्ली के बीच संचालित प्राइवेट सुपर लग्जरी बसों का किराया भी 500 से 600 रुपए के बीच है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |