शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता नीरज और अंशुल पर मामला दर्ज, चोर बाजारी निवारण एवं आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई जेल में 6 माह की अवधि तक निरुद्ध रखने आदेशित किया

सागर_
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिले की परसोरिया की शासकीय उचित मूल्य दुकान के तत्कालीन विक्रेता नीरज दुबे एवं एफपीएस-2 अंशुल सोनी पर चोर बाजारी निवारण एवं आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 के अंतर्गत कार्रवाई है।

उल्लेखनीय है कि सागर ग्रामीण की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती चारू जैन द्वारा सेवा सहकारी समिति मर्यादित केरबना में संलग्न शासकीय उचित मूल्य दुकान परसोरिया की दिनांक 27 दिसम्बर 2021 को जांच की गई। प्रस्तुत प्रकरण प्रतिवेदन दिनांक 30 दिसम्बर 2021 एवं दिनांक 7 जनवरी 2022 को प्रस्तुत पूरक प्रतिवेदन पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर श्री अमन मिश्रा के द्वारा खाद्यान्न की मात्रा की राशि 2679007 रुपए नीरज दुबे एवं अंशुल सोनी से वसूली के आदेश दिए गए।

साथ ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु कलेक्टर श्री दीपक आर्य की ओर प्रेषित किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री आर्य के द्वारा प्रकरण का विस्तृत अवलोकन किया गया एवं उनके यह समाधान हो जाने पर कि अनावेदक परसोरिया शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता नीरज दुबे एवं अनावेदक एपीएस02 अंशुल सोनी द्वारा हितग्राहियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के लाभ से वंचित रखा गया। आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति में प्रभाव डाला गया।

तदोपरांत संबंधितों के विरुद्ध चोर बाजारी निवारण एवं आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 की धारा 3(1 )दो एवं सहपठित धारा 3(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधितों को जेल में 6 माह की अवधि तक निरुद्ध रखने का आदेश दिया है। कलेक्टर श्री आर्य द्वारा दिए गए आदेश के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली सागर के द्वारा नीरज दुबे एवं अंशुल सोनी को जेल में निरुद्ध किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |