लोगों ने पकड़कर किया हंगामा, आरक्षक के साथ भीड़ ने की धक्का-मुक्की

शिवपुरी: शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां लड़की के साथ एक युवक को कुछ लोगों ने कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक मनोज सूर्यवंशी करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सड़ का रहने वाला है। जो शिवपुरी में रहकर एडीपीओ की तैयारी कर रहा है। मनोज एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली अपनी प्रेमिका को टीवी टावर रोड़ खिन्नी नाका रोड स्थित कमरे में ले गया।युवक को युवती के साथ कमरे में घुसता हुआ कुछ लोगों ने देख लिया। कुछ देर बाद पीछे से कुछ लोग कमरे पर पहुंच गए और रूम की कुंडी खुलवाई। इसी दौरान घबराए युवक ने अपने पुलिसकर्मी मित्र सोहन सिंह को मौके पर बुला लिया। जिसके घर में प्रेमी युगल बंद हो गया था।जनता ने पुलिसकर्मी के साथ कर दी धक्का-मुक्कीनिजी कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी सोहन सिंह ने युवक और युवती को अपने साथ ले जाना चाहा। लेकिन जनता भड़क गई और पुलिस कर्मी के साथ धक्का-मुक्की कर दी। भड़की जनता का कहना था कि जिस कमरे में युवक-युवती रंगरलिया मना रहे थे। वह कमरा भी इसी आरक्षक सोहन सिंह का की है।इसी के चलते उन्होंने युवक और युवती को उसके हवाले नहीं किया। भड़की जनता को देखते हुए सोहन सिंह ने मौके से निकलने में ही समझदारी समझी। लोगों का कहना था कि आरक्षक सोहन सिंह इस तरह से अपने कमरे का गलत इस्तेमाल करवाता रहता है। फिजिकल थाना पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक युवक-युवती मौके लापता हो चुके थे।
Source link

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |