अमृतसर रूरल पुलिस ने किया मामला दर्ज, गिरफ्तारी की चल रही कार्रवाई

अमृतसर: पंजाब की अमृतसर रूरल पुलिस ने आर्मी जवान के खिलाफ पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI को जानकारियां देने का मामला दर्ज किया है। अमृतसर रूरल पुलिस ने यह कार्रवाई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की खूफिया सूचना के आधार पर शुरू की है। फिलहाल आर्मी जवान को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।डीएसपी अटारी परवेश चोपड़ा ने जानकारी दी कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने आर्मी जवान उत्तर प्रदेश के गांव उसाराह रसूलपुर निवासी मनोज चौधरी के बारे में इनपुट दी थी। उनकी इनपुट के अनुसार मनोज अमृतसर में तैनात है और पाकिस्तानी खूफिया एजेंसियों के लिए एजेंट का काम कर रहा है। वह वॉट्सएप व सोशल मीडिया के रास्ते पाकिस्तानी समग्लरों व खूफिया एजेंसियों के साथ जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, मनोज पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय फौज की जानकारी और संवेदनशील जगहों की तस्वीरें व नक्शे भी भेज रहा है।पुलिस ने मामला किया दर्जकेंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सूचना के आधार पर मनोज चौधरी के खिलाफ थाना घरिंडा की पुलिस ने 3,4,5,9 Offical Secret Act 1923 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए आर्मी से संपर्क साधा गया है। डीएसपी परवेश चोपड़ा ने जानकारी दी कि जल्द ही मनोज चौधरी को गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

एक तो गर्मी, ऊपर से बिजली का धोखा… AC की ठंडी हवा लेने ATM बूथ के अंदर सो गया परिवार, अखिलेश ने शेयर किया Video     |     दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी, ISI ने इन्हें कैसे बनाया अपना ‘हथियार’?     |     जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, 2 से 3 आतंकवादियों को घेरा     |     पति मारपीट करता और अश्लील वीडियो बनाता… पत्नी ने दे दिया जहर, जंगल में जलाया शव; दिल दहला देगी कहानी     |     दिल्ली HC ने इस मामले में सुनाया फैसला, कहा- धारा 377 वैवाहिक बलात्कार को मान्यता नहीं देती     |     4 दिन में हिसार पुलिस के दो बयान, समझिए ज्योति मल्होत्रा केस में कैसे बदल रही थ्योरी?     |     शेयर मार्केट में मचा कोहराम, 15 मिनट में निवेशकों के 2.52 लाख करोड़ स्वाहा     |     45 साल से एक्टिव-200 गतिविधियों में शामिल… टॉप नक्सली बसवराजू को मारने पर पुलिस ने क्या-क्या बताया?     |     750 किडनियां निकालीं… गेस्ट हाउस में ही चीरता था इंसान का शरीर, झोलाछाप अमित की क्रूरता की कहानी, क्या है ‘डॉक्टर डेथ’ से कनेक्शन?     |     अयोध्या: राम लला को कैसे मिला न्याय? सालों चली ‘कानूनी लड़ाई’ की हर कहानी होगी डिजिटल, 30 हजार से अधिक डॉक्यूमेंट कंप्यूटर में होंगे कैद     |    

preload imagepreload image