जनसभा में मंच टूटा, नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री घायल देश By Shahzad Khan On Oct 20, 2022 219 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने वीरवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। 6 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।हरोली जनसभा में मंच टूटने से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री घायल हो गए। उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री भी घायल हुई हैं। अग्निहोत्री क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाने पहुंचे हैं। मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई हैं। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और सिविल अस्पताल हरोली में उपचार चल रहा है। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि बाल-बाल बच गए नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 219 Share