बृजमोहन बोले-जो पार्टी अपने अध्यक्ष का चुनाव निष्पक्ष नहीं करा सकती वो देश पर क्या राज करेगी

रायपुर: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बयान दिया है। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस के खत्म हो जाने की बात कही है। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान अग्रवाल ने ये बातें कही हैं।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस ने समाप्ति की तरफ है, उस पार्टी के अध्यक्ष 80 साल के हैं। कांग्रेस ने फेस सेविंग के लिए खड़गे को अध्यक्ष बनाया है। दूसरे प्रत्याशी (शशि थरूर) ने तो गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जो पार्टी अपने ही संगठन के चुनाव को निष्पक्ष नहीं करवा सकती वो देश पर क्या राज करेगी।थरूर का विवाद क्या हैवैसे तो मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। मगर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य निर्वाचन प्राधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान ‘अत्यंत गंभीर अनियमितताओं’ का मुद्दा उठाया । मांग की कि राज्य में डाले गए सभी मतों को अमान्य किया जाए। टीम थरूर ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को लिखे पत्र में थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट सलमान सोज ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में ‘विश्वसनीयता और प्रमाणिकता की कमी’ है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस का जवाबभाजपा के तमाम आरोपों और तंज का जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा- मलिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से कांग्रेस जन खुश हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि स्वयं को पार्टी विद डिफरेंस का दंभ भरने वाली भाजपा में तो कभी पार्टी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का चुनाव नहीं होता। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दूसरे कार्यकाल के लिये फिर से भाजपाध्यक्ष बनाने की सहमति बनी लेकिन भाजपा का कोई भी नेता यह नहीं बता सकता कि नड्डा के चुनाव के लिये मतदाता कौन था? उन्होंने नामांकन कब भरा? भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम कब घोषित किया गया?मल्लिकार्जुन के अनुभव का मिलेगा फायदाकांग्रेस ये बता रही है कि खड़गे काफी अनुभवी हैं, उनके अनुभव का फायदा देश को मिलेगा। 1969 में खड़गे जी कर्नाटक के गुलबर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने और इसके बाद 1972 में पहली बार विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2009 तक वह कुल 9 बार विधायक रहे इस बीच 1976 में कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री रहे फिर साल 1988 में उन्हें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया इसके बाद साल 2005 में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। 2009 में गुलबर्ग संसदीय क्षेत्र से लोकसभा पहुंचे और 2014 में पुनः जीत हासिल की। 2020 में खड़गे जी कर्नाटक से राज्यसभा के लिए चुने गए और फरवरी 2021 में राज्यसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |     MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!     |     VIP Security Review 2026: फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, गृह मंत्रालय ने दिए सभी VIPs की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश     |     Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए ‘हक’ है या करियर में ‘रुकावट’? जानें क्या कहते हैं चौंकाने वाले आंकड़े     |     मुंबई में ‘गैस माफिया’ पर महा-स्ट्राइक! सैकड़ों LPG सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़; प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान; उदयपुर से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा     |     महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता बिल’ पेश! धर्मांतरण के बाद शादी हुई तो क्या होगा बच्चे का धर्म? नए कानून के इस नियम ने सबको चौंकाया     |     बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और तोड़फोड़; पुलिस ने 2 को दबोचा, इलाके में भारी तनाव     |     दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है ‘चिल्ला’ का जाम, सीएम योगी ने एलिवेटेड रोड को लेकर अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश     |     IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी— “डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”     |