मुद्रा लोन के नाम पर ठगे जा रहे लोग, जगह-जगह पर्चे चिपका कर लोन लेने का प्रचार

बैतूल: मुद्रा लोन के नाम पर साइबर फ्राड का मामला बैतूल के चिचोली इलाके में सामने आया है। यहां एक युवक से हजारों रुपए की रकम ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करवा ली गई। ऐसे ही दर्जनों मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसमें नित्य नए-नए हथकंडे अपनाकर साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।मुद्रा योजना लोन के नाम पर ठगी का मामला चिचोली थाना इलाके में सामने आया है। आदर्श धनोरा निवासी युवक सम्मल उईके ने चिचोली में मुद्रा लोन का एक पर्चा चिपका देख कर उस पर छपे मोबाइल नंबर 7049713060 पर 6 अक्टूबर को कॉल किया। उधर से एक युवती ने कॉल अटेंड कर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलवाने का भरोसा देकर सम्मल से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक पासबुक व्हाट्सएप नंबर 9685008789 नं पर मंगवाए। इसके बाद प्रधानमंत्री मुद्रा एप्रूवल का एक पत्र जारी कर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर बारकोड भेजा। जो किसी रामा उईके 8889579526 का था। इस पर 15 सौ रुपए डलवाए। फिर दिनांक 19 अक्टूबर को बीमा के नाम पर 55 सौ रुपए और 5100 रू अकाउंट नंबर 52112078466 पर डलवाए।इस फ्रॉड का भंडाफोड़ तब हुआ जब एक दुकानदार ने उसे रुपए ट्रांसफर करते देखकर पूछा। तब सारी बात समझ में आई। इस तरह ना जाने कितने लोग फर्जी पर्चे के कारण ठगी का शिकार हो चुके होंगे। चिचोली इलाके में लगभग 1 माह से जगह- गह मुद्रा लोन के नाम पर लोन देने वाले पर्चे चिपके हैं। जिससे लोग ठगे जा रहे हैं। ठगी के शिकार होकर हजारों गंवा चुके होंगे। ठगी का शिकार सम्मल उइके चिचोली पुलिस थाना भी गया था। जहां से उसे बैतूल जाकर शिकायत करो, कहकर वापस लौटा दिया गया।पुलिस कर रही जागरूकचिचोली टी आई तरन्नुम खान ने बताया की मुद्रा लोन के नाम पर ठगी के मामले संज्ञान में आए हैं। ऐसे सभी पर्चे जो जगह जगह चिपकाए हैं। उन्हें निकलवाने का काम किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए उन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जहां पर्चे चिपकाए गए हैं। पर्चे पर दिए गए नंबर का कॉल इंदौर लग रहा है। जिसकी जांच करवाई जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |     MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!     |     VIP Security Review 2026: फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, गृह मंत्रालय ने दिए सभी VIPs की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश     |     Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए ‘हक’ है या करियर में ‘रुकावट’? जानें क्या कहते हैं चौंकाने वाले आंकड़े     |     मुंबई में ‘गैस माफिया’ पर महा-स्ट्राइक! सैकड़ों LPG सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़; प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान; उदयपुर से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा     |     महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता बिल’ पेश! धर्मांतरण के बाद शादी हुई तो क्या होगा बच्चे का धर्म? नए कानून के इस नियम ने सबको चौंकाया     |     बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और तोड़फोड़; पुलिस ने 2 को दबोचा, इलाके में भारी तनाव     |     दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है ‘चिल्ला’ का जाम, सीएम योगी ने एलिवेटेड रोड को लेकर अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश     |     IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी— “डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”     |