सिंथेटिक ड्रग तस्करी का कारोबार मंदसौर में बढ़ रहा

मंदसौर: मंदसौर के शामगढ़ पुलिस ने सिंथेटिक मादक पदार्थ SDM के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद बरामद सिंथेटिक ड्रग की कीमत करीब 7.5 लाख रूपए बताई जा रही है।TI कमलेश प्रजापत ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने चांदवासा चौकी प्रभारी गौरव लाड़ के द्वारा चौकी क्षेत्र के निपानिया फाटे के निकट नाकाबंदी करते हुए एक बाइक क्रमांक MP14 MT1886 को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बाइक सवार के कब्जे से 150 ग्राम MDMA सिंथेटिक ड्रग बरामद किया गया। मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेल खान पिता खाने खान पठान उम्र 21 वर्ष निवासी नाटाराम थाना सीतामऊ मंदसौर बताया है। मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ कहा से लेकर आया और कहा लेकर जा रहा था इसकी पूछताछ की जा रही है ।मादक पदार्थों का गढ़, अब सिंथेटिक ड्रग का सेंटर बन रहाजिले में अफीम और डोडाचूरा की तस्करी बड़े स्तर पर होती है। लेकिन पिछले कुछ सालों से जिले में सिंथेटिक ड्रग तस्करी के मामले बढ़े है। हालिया में जिले के युवाओं में भी सिंथेटिक ड्रग की बढ़ती लत देखी गई है। देश के कई राज्यों में सिंथेटिक ड्रग के साथ पकड़े गए तस्करों के तार भी जिले के तस्करों के तार जुड़े मिले थे। अफीम और डोडाचूरा के साथ अब जिला सिंथेटिक ड्रग तस्करी के मामले में भी सेंटर बनता जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |     MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!     |     VIP Security Review 2026: फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, गृह मंत्रालय ने दिए सभी VIPs की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश     |     Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए ‘हक’ है या करियर में ‘रुकावट’? जानें क्या कहते हैं चौंकाने वाले आंकड़े     |     मुंबई में ‘गैस माफिया’ पर महा-स्ट्राइक! सैकड़ों LPG सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़; प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान; उदयपुर से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा     |     महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता बिल’ पेश! धर्मांतरण के बाद शादी हुई तो क्या होगा बच्चे का धर्म? नए कानून के इस नियम ने सबको चौंकाया     |     बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और तोड़फोड़; पुलिस ने 2 को दबोचा, इलाके में भारी तनाव     |     दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है ‘चिल्ला’ का जाम, सीएम योगी ने एलिवेटेड रोड को लेकर अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश     |     IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी— “डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”     |