CCTV फुटेज के बाद भी नहीं पकड़े जा सके चोर

सीहोर: दीवाली के ठीक पहले हल्की ठंड का मौसम शुरू होते ही जिले में चोरी होना शुरू हो गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी चोर नहीं पकड़े जा सके। उल्लेखनीय है कि जिले के इछावर थाना अंतर्गत 2 दिन पहले चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर जमकर धावा बोल दिया था और और दुकान की शटर के सेंट्रल लॉक सहित दोनों तालों को तोड़कर अंदर घुस कर 5 लाख के सामान चुराया था।जानकारी के अनुसार सीसीटीवी में कैद चोरों संख्या संख्या लगभग 6 दिखाई दे रही है। जो सुबह करीब साढ़े चार बजे एक बड़े चार पहिया वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले एक छोटी लोहे की छड़ से सेंट्रल लॉक और तालों को तोड़कर शटर उठाने का प्रयास किया। जिसमें वह असफल रहे। चोरों ने एक बड़ी लोहे की सब्बल को सेंट्रल लॉक में फंसा कर एक साथ शटर उठाया। जिससे सेंटर लॉक सहित दोनों ताले टूट गए और चोर शटर ऊपर कर दुकान में घुस गए। जिसके चलते चोरों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के पास में रहने वाली एक महिला ने भी इन चोरों को देखा। इछावर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!     |     VIP Security Review 2026: फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, गृह मंत्रालय ने दिए सभी VIPs की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश     |     Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए ‘हक’ है या करियर में ‘रुकावट’? जानें क्या कहते हैं चौंकाने वाले आंकड़े     |     मुंबई में ‘गैस माफिया’ पर महा-स्ट्राइक! सैकड़ों LPG सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़; प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान; उदयपुर से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा     |     महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता बिल’ पेश! धर्मांतरण के बाद शादी हुई तो क्या होगा बच्चे का धर्म? नए कानून के इस नियम ने सबको चौंकाया     |     बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और तोड़फोड़; पुलिस ने 2 को दबोचा, इलाके में भारी तनाव     |     दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है ‘चिल्ला’ का जाम, सीएम योगी ने एलिवेटेड रोड को लेकर अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश     |     IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी— “डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”     |     Weather Update Today: दिल्ली में छाए बादल, उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में 3 डिग्री तक गिरी गिरावट; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |