4 से 6 साल की बच्चियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बताई थी आपबीती, अब हुई कार्रवाई

बिलासपुर: बच्चियों को न्याय दिलाने आगें आईं थीं महिलाएं।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो मासूम बच्चियों के साथ रेप करने वाले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 15 दिन पुराने इस केस में पुलिस अफसर पहले मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने का दावा करते रहे। जब स्वयं सेवी संठगन और महिलाएं आगे आईं, तब हरकत में आई पुलिस ने CWC में बच्चियों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।चकरभाठा थाना क्षेत्र की 4 और 6 साल की दो बच्चियां आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने जाती थीं, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उनकी स्थिति देखकर बातचीत की। सेंटर में बच्चियां गुमशुम रहती थीं। धीरे-धीरे बातचीत करने पर बच्चियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आपबीती बताईं।बच्चियों ने उन्हें बताया कि उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गई हैं। वहीं, अकेली पाकर पिता उनके साथ गलत काम करते हैं। यह मामला 30 सितंबर को सामने आया था। इसके बाद बच्चियों की काउंसलिंग कराई गई। उनका मेडिकल भी कराया गया। लेकिन, जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने की बात कही गई।10 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो दी आंदोलन की चेतावनीइस केस को दबाने पुलिस पर आरोप लगे। वहीं, केस उजागर करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को धमकी दी जाने लगी। तब गुरु घासीदास सेवादार संघ (GSS) ने बच्ची को न्याय दिलाने आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ महिलाएं भी आगें आईं। उन्होंने इस केस की शिकायत IG रतनलाल डांगी और महिला बाल विकास विभाग से की।अब पुलिस बोली- CWC की रिपोर्ट पर दर्ज किया केस, पिता गिरफ्तारइधर, चकरभाठा TI भारती मरकाम ने बताया कि इस केस में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से रिपोर्ट मांगी गई थी। बच्चियों ने कमेटी के सामने पिता के रेप करने के संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाक्सो एक्ट में रेप करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होना जरूरी नहीं है। सिर्फ बयान के आधार पर ही पुलिस केस दर्ज कर सकती है। यही वजह कि पुलिस ने CWC की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |