निशानेबाज ने खुद को मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पंजाब के जालंधर में करोल बाग एरिया में स्टेट शूटिंग चैंपियन रह चुके निशानेबाज ने मंगलवार देर रात घर में खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। इसके बाद गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में रेफर करवा लिया।जानकारी के मुताबिक शूटिंग खिलाड़ी सुपर्णा शर्मा उर्फ सैंडी विदेश जाना चाहता था लेकिन काम न बन पाने से आहत था। सैंडी ने कनाडा और इंग्लैंड जाने की फाइल लगाई थी लेकिन दोनों फाइलों को स्वीकार नहीं किया गया था। इसके बाद एजेंट से बात करने के बाद बुधवार को सैंडी दोबारा इंग्लैंड की फाइल लगाने जाने वाला था। मगर उससे पहले देर रात को रिवाल्वर से गोली मार ली।गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन सैंडी के कमरे में पहुंचे तो वह खून में लथपथ पड़ा था। उसे पहले नाजुक हालत में रामामंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर करवा लिया। सुपर्णा शर्मा के पिता संजीव शर्मा और उनकी माता दोनों सरकारी शिक्षक हैं। इस घटना के बाद दोनों अपनी सुधबुध खो बैठे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आतंकीयों के जनाजे को कंधा देने वाली पाकिस्तान सरकार और सेना को दुनिया ने देखा – रामेश्वर शर्मा     |     इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा पाकिस्तान से पंगा नहीं लो..     |     पंजाब से लेकर राजस्थान तक रेड अलर्ट, सेना ने पाक की हर कोशिश को किया नाकाम     |     मुजफ्फरनगर में मुस्लिम शख्स बोला- ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, वायरल वीडियो पर बवाल, पुलिस ने क्या की कार्रवाई?     |     भारत-पाक तनाव… कश्मीर-चंडीगढ़ जाने से कतरा रहे लोग, लखनऊ से 1882 टिकट हुए रद्द     |     MP में दो भीषण सड़क हादसे … खाई में गिरी बस और दो बाइकों की टक्कर, 8 की मौत     |     सोरेन सरकार ने बदला डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम… फैसले पर विपक्ष ने साधा निशाना     |     ‘मेरा सिंदूर देश के नाम…’ शादी के 2 दिन बाद सरहद पर पहुंचा जवान, नम आंखों से दुल्हन ने कह दी बड़ी बात     |     भारत-PAK तनाव के बीच दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन फेस वॉश, क्यों घबराए हैं बांग्लादेशी?     |     आदेश नहीं माने तो डिमोट हो गए, डिप्टी कलेक्टर से बने तहसीलदार, कौन हैं ये अधिकारी?     |