रतलाम के पिपलोदा की महिला की दवाई के ओवरडोज से हुई मौत, गर्भनिरोधक दवाओं का किया था सेवन

रतलाम: रतलाम में एक महिला की गर्भनिरोध गोलियों के ओवरडोज के कारण मौत हो गई । पिपलोदा क्षेत्र की महिला को गंभीर स्थिति में एमसीएच में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी हालत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ मजदूरी करने गुजरात गई हुई थी। पिछले दिनों ही घर वापस आई थी जहां गर्भनिरोधक गोलियों का अधिक मात्रा में सेवन करने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई।औद्योगिक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला की मौत गर्भनिरोधक गोलियों के ओवरडोज से हुई है। हैरान करने वाली घटना जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र कि है। जहां एक महिला की गर्भनिरोधक गोलियां के अधिक मात्रा में सेवन करने से जान चली गई।तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले महिला को जावरा के सरकारी अस्पताल लेकर गए, वहां से महिला को रतलाम के एमसीएच यूनिट रतलाम लाया गया, जहां से उसे बेहतर ईलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों के अनुसार अधिक मात्रा में दवा के सेवन से महिला की मौत होने की संभावना है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |