मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से करने पर भड़की कांग्रेस, संदीप दीक्षित ने कहा ये घटिया हरकत

नई दिल्ली| दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से करने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि कथित शराब घोटाले के आरोपी मनीष सिसोदिया की तुलना अरविंद केजरीवाल ने हिंदुस्तान के महान शहीद भगत सिंह से की है। इससे ज्यादा घटिया राजनीतिक हरकत बहुत कम होगी। उन्होंने कहा कि हम इसकी घोर निंदा करते हैं। ये बहुत ही घटिया और नीची हरकत है।

संदीप दीक्षित ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो फंसता है, वहीं ज्यादा नाटक-नौटंकी करता है। आम आदमी पार्टी और सिसोदिया-केजरीवाल का यही हाल है। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री बार-बार कहता था कि किसी चीज का निजीकरण अपने में ही भ्रष्टाचार का प्रतीक है, उसने शराब से जुड़ा पूरा सेक्टर ही सरकार से हटाकर निजी क्षेत्र को सौंप दिया। दीक्षित ने सवाल किया कि शराब नीति को उस वक्त बदला गया जब पंजाब और उत्तराखंड के चुनाव नजदीक थे। अगर यह नीति जनहित में थी तो इसे वापस क्यों लिया गया?

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ऑपरेशन लोटस को लेकर जो आरोप लगाए हैं, उसका उन्हें सबूत देना चाहिए और जांच पूरी होने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को भी वीडियो रिकॉडिर्ंग सामने लाना चाहिए।

संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि अब जिस तरीके से दिल्ली सरकार चल रही है, 5 या 6 ऐसे नए मुद्दे निकलकर आए हैं, जिनमें हम आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार में लिप्त मानते हैं। अगले 3 या 4 दिन में एलजी के साथ-साथ गृह मंत्रालय में इन चारों-पांचों चीजों को ले जाकर जांच की मांग करेंगे।

इसके अलावा उन्होंने जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्या पर कहा कि भारत सरकार ने जो कश्मीर के मसले को नई नीतियों के साथ उस पर काम करना शुरू किया था। उसकी अभी भी कोई दिशा नहीं दिख रही है। ये नहीं समझ में आ रहा है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |