अन्नकूट भी नहीं मनाई जाएगी दिवाली के अगले दिन; जानिए इस बार की सही तारीख और मुहूर्त

सक्ती: इस साल गोवर्धन और अन्नकूट पूजा दीपावली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को न होकर एक दिन बाद 26 अक्टूबर को होगी। इस बार 27 साल के बाद दिवाली पर सूर्य ग्रहण का साया पड़ा है।दीपावली के अगले दिन खंडग्रास सूर्यग्रहण है। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी युक्त प्रदोष व्यापिनी अमावस्या पर 24 अक्टूबर को दिवाली मनाएंगे।24 अक्टूबर की शाम को श्रीगणेश-लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना होगी। अगले दिन अमावस्या 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा, लिहाजा गोवर्धन पूजा नहीं हो सकेगी। प्रभु को अन्नकूट का भोग भी नहीं लगेगा। 25 अक्टूबर को शाम 4.32 बजे पर सूर्य ग्रहण शुरू होगा, जो शाम 6.32 तक रहेगा। ऐसे में सूतक 12 घंटे पहले यानी सुबह 4.31 बजे से शुरू होगा। 25 अक्टूबर को शाम 5.57 बजे तक सूर्यग्रहण का मोक्ष होगा। इससे पहले 27 वर्ष पहले दिवाली पर 24 अक्टूबर 1995 को सूर्य ग्रहण पड़ा था।गोवर्धन पूजा दिवाली के एक दिन बाद नहीं मनेगा।दीपावली पूजा के शुभ मुहूर्तअमृत- सुबह 6.45 से 7.30 बजे शुभ- सुबह 9.33 से 10.55 बजे अभिजीत- दोपहर 11.59 बजे से 12.44 बजे तक चंचल- दोपहर 1.46 से 3.10 बजे तक लाभ अमृत – दोपहर 3.10 बजे से शाम 5.58 बजे तक प्रदोष – शाम 5.58 बजे से रात्रि 8.32 तक लाभ वेला – रात 10.40 बजे से 12.22 बजे तक

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |