पर्यटक पुलिस योजना पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज यानी बुधवार को नई दिल्ली में पर्यटक पुलिस योजना पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का एजेंडा पर्यटक विशिष्ट पुलिसिंग को विकसित करने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर एक समान पर्यटक पुलिस योजना का कार्यान्वयन है।पर्यटक पुलिस योजना पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य विदेशी और घरेलू पर्यटकों को पर्यटन स्थलों में और उसके आसपास सुरक्षित पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करना है। इस सम्मेलन का आयोजन पर्यटन मंत्रालय, गृह मंत्रालय और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के समन्वय से कर रहा है।

पर्यटन मंत्रालय ने कहा, यह वैश्विक स्तर पर भारत की सुरक्षा और सुरक्षा संबंधी धारणा को बदल देगा और भारत को दुनिया भर में एक जरूरी गंतव्य बनाने में मदद करेगा। सम्मेलन का आयोजन सुबह 9 बजे विज्ञान भवन में किया जाएगा।इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खाद्यी एवं ग्रामोद्योग आयोग की तरफ से संसद परिसर में आयोजित खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल के साथ इस प्रदर्शनी की शुरुआत की थी। इस प्रदर्शनी में चरखा से सूत काटने का लाइव प्रदर्शन भी दिखाया गया था। प्रदर्शनी का आयोजन दो अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक किया गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |