दीपावली के सामान का गांधी पार्क पर लगता है बाजार, दुकानदारों ने एक सप्ताह पहले लगा दिए ठेले; लग रहा जाम

अशोकनगर: गांधी पार्क पर दीपावली के सामान का बाजार लगता है। यहां पर दुकानें लगने से पहले दुकानदारों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। वहां पर एक सप्ताह पहले से ही ठेला लगाकर जमा दिए हैं, जबकि अभी तक पूरी दुकानें नहीं लगी हैं। अब यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी है। लोगों का बाजार में से निकलना मुश्किल हो रहा है, यहां पर हमेशा ही भीड़-भाड़ बनी रहती है।अशोकनगर में इस बार भी पशुओं के सजावटी सामान व लक्ष्मी पूजन के लिए दीप सहित पुताई के लिए रंग व गुलाल की दुकानें लगती हैं। इस वजह से वहां पर सामान्य दिनों की अपेक्षा त्योहार पर भीड़ अधिक रहती है। दीपावली से तीन दिन पहले से ही गांधी पार्क पर दुकानें लगती हैं। इस बार दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें लगाने से पहले ही वहां पर कब्जा जमा लिया है। लगभग एक सप्ताह पहले से जिन लोगों को दुकानें लगाना है उन्होंने गांधी पार्क पर ठेला रखकर कब्जा जमा लिया है, इसलिए दोपहर के समय गांधी पार्क पर यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। इस समय इक्का-दुक्का दुकानदारों ने सामान रखा है।लोगों को जाम से हो रही परेशानीदोपहर से शाम तक निकलना हो रहा मुश्किल शहर की ह्रदय स्थल गांधी पार्क पर सामान्य दिनों में भी भीड़-भाड़ रहती है, जिसकी वजह से लोगों को भीड़ से गुजरना पड़ता है। अब तो त्योहार पर हाट बाजार लगता है, उस समय वहां से निकलना मुश्किल होता है। ठेले वाले पहले से जगह पर कब्जा जमाने के चक्कर में बाजार में जाम लगने लगा है। दोपहर से लेकर रात के समय तक लोगों का निकलना मुश्किल होता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |