​​​​​​गैंगस्टर बवाना के खुलासे पर कबड्‌डी प्रमोटर के ठिकानों पर रेड; मुसाद ऑपरेशन की आशंका

चंडीगढ़: NIA की विभिन्न टीमें मंगलवार की अल सुबह से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गैंगस्टरों के करीब 40 ठिकानों पर छापामारी कर रही है। NIA ने जेल में बंद गैंगस्टर और बाहर घूम रहे उनके गुर्गों के संबंध में खुलासा होने पर उनके ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। बठिंडा में तीन जगहों पर, गांव कराड़ वाला, गांव जगिया और बठिंडा सिटी में छापामारी की है। NIA ने बठिंडा में कबड्‌डी प्रमोटर जग्गा जंडिया के ठिकानों पर छापामारी की है। लेकिन इन जगहों से फिलहाल किसी गैंगस्टर या उनके गुर्गों की धरपकड़ की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है।NIA की रेड के दौरान घर के बाहर मौजूद पंजाब पुलिस।लॉरेंस बिश्नोई और कौशल के गुर्गों पर छापामारीबताया गया कि NIA की यह रेड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कौशल के गुर्गों पर की जा रही है। पंजाब से लगातार गैंगस्टर और उनके गुर्गों का कनेक्शन रहा है। यहां तक की गैंगस्टरों का कई विदेशी आतंकी संगठनों से भी गठजोड़ है। यही कारण है कि NIA द्वारा एक महीने के अंदर यह दूसरा ऑपरेशन चलाया जा गया है।गैंगस्टर कौशल और अमित डागर के ठिकानों पर की थी छापामारीNIA ने बीते महीने गैंगस्टर नरज बवाना, कौशल, अनिल और अमित डागर के ठिकानों पर रेड की थी। नीरज बवाना से पूछताछ के बाद अहम सुराग हाथ लगने पर इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। NIA को एक गैंगस्टर के घर से मुसाद ऑपरेशन पर लिखी किताब भी मिली थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मुजफ्फरनगर में मुस्लिम शख्स बोला- ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, वायरल वीडियो पर बवाल, पुलिस ने क्या की कार्रवाई?     |     भारत-पाक तनाव… कश्मीर-चंडीगढ़ जाने से कतरा रहे लोग, लखनऊ से 1882 टिकट हुए रद्द     |     MP में दो भीषण सड़क हादसे … खाई में गिरी बस और दो बाइकों की टक्कर, 8 की मौत     |     सोरेन सरकार ने बदला डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम… फैसले पर विपक्ष ने साधा निशाना     |     ‘मेरा सिंदूर देश के नाम…’ शादी के 2 दिन बाद सरहद पर पहुंचा जवान, नम आंखों से दुल्हन ने कह दी बड़ी बात     |     भारत-PAK तनाव के बीच दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन फेस वॉश, क्यों घबराए हैं बांग्लादेशी?     |     आदेश नहीं माने तो डिमोट हो गए, डिप्टी कलेक्टर से बने तहसीलदार, कौन हैं ये अधिकारी?     |     भाई के साथ बदसलूकी देख भड़की दुल्हन, मंडप में दूल्हे को सिखाई ऐसी ‘सबक’, जीवन भर याद रखेगा     |     दरभंगा: टेम्पो से खींचकर छेड़ा ..भड़क गई डांसर, तीन लोगों को चाकू से गोदा, पेट से निकाल दी आंत     |     J-K में पाकिस्तान की फायरिंग में 5 लोगों की मौत, एक अफसर की भी गई जान     |