शहीद भगत सिंह की मनीष सिसोदिया से तुलना क्रांतिकारियों का अपमा

चंडीगढ़: AAP के संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल द्वारा शहीद भगत सिंह की तुलना उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से करने पर शहीद के परिवार में भारी रोष है। भगत सिंह के परिजनों ने केजरीवाल से अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने काे कहा है।भगत सिंह के परिवारिक सदस्य हरभजन एस दत्त ने कहा कि, “केजरीवाल का यह बयान न केवल भगत सिंह बल्कि सभी क्रांतिकारियों का अपमान है। वह मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से कैसे कर सकते हैं।” हरभजन एस दत्त ने कहा कि भगत सिंह का मिशन राजनीतिक खेल नहीं था, बल्कि देश को समर्पित था। राजनीतिक खेल वाला आदमी कभी फांसी पर नहीं चढ़ सकता। भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। जबकि ये लोग सिस्टम के खिलाफ नहीं बल्कि सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना बयान वापस लें और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।विपक्ष ने भी AAP को घेरापंजाब कांग्रेस और पंजाब भाजपा ने भी भगत सिंह की तुलना मनीष सिसोदिया से करने पर AAP पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष ने अरविंद केजरीवाल के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। विपक्ष ने कहा कि भगत सिंह की तुलना शराब के ठेके बांटने वाले व्यक्ति से करने पर अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पंजाब से लेकर राजस्थान तक रेड अलर्ट, सेना ने पाक की हर कोशिश को किया नाकाम     |     मुजफ्फरनगर में मुस्लिम शख्स बोला- ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, वायरल वीडियो पर बवाल, पुलिस ने क्या की कार्रवाई?     |     भारत-पाक तनाव… कश्मीर-चंडीगढ़ जाने से कतरा रहे लोग, लखनऊ से 1882 टिकट हुए रद्द     |     MP में दो भीषण सड़क हादसे … खाई में गिरी बस और दो बाइकों की टक्कर, 8 की मौत     |     सोरेन सरकार ने बदला डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम… फैसले पर विपक्ष ने साधा निशाना     |     ‘मेरा सिंदूर देश के नाम…’ शादी के 2 दिन बाद सरहद पर पहुंचा जवान, नम आंखों से दुल्हन ने कह दी बड़ी बात     |     भारत-PAK तनाव के बीच दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन फेस वॉश, क्यों घबराए हैं बांग्लादेशी?     |     आदेश नहीं माने तो डिमोट हो गए, डिप्टी कलेक्टर से बने तहसीलदार, कौन हैं ये अधिकारी?     |     भाई के साथ बदसलूकी देख भड़की दुल्हन, मंडप में दूल्हे को सिखाई ऐसी ‘सबक’, जीवन भर याद रखेगा     |     दरभंगा: टेम्पो से खींचकर छेड़ा ..भड़क गई डांसर, तीन लोगों को चाकू से गोदा, पेट से निकाल दी आंत     |