अहोई अष्टमी पर भीड़ में दम घुटने से तीन महिलाएं बेहोश, एक की मौत

मथुरा के राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के आगे प्रशासन की वनवे व्यवस्था फेल हो गई। भीड़ बैरिकेडिंग लांघ कर गलियों से राधारानी कुंड की ओर जाने लगी। कुंड के बाहर सब्जी मंडी घाट पर डीएम, एसएसपी ने फोर्स के साथ मोर्चा संभाल कर भीड़ को रामलीला मैदान पर रोक नियंत्रण किया। इस दौरान भीड़ में फंसी तीन महिला श्रद्धालु दम घुटने से बेहोश होकर गिर पड़ी। इनमें एक महिला की मौत हो गई।
सोमवार की आधी रात संतान प्राप्ति के लिए राधाकुंड में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ के दबाव को देखते हुए आईजी नचिकेता झा, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी अभिषेक यादव ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी पूरी रात व्यवस्था संभालते रहे। भीड़ का दबाव अधिक बढ़ने पर मेलाधिकारी के आदेश पर भीड़ को रामलीला मैदान पर रोक दिया गया।

भीड़ में फंसी लौकी देवी पत्नी रसिक पंडित निवासी जिला हुजई आसाम, रेखा शर्मा  पत्नी योगेंद्र शर्मा निवासी जनता कॉलोनी जयपुर, प्रियंका मुकेश शर्मा निवासी नारायण विहार शास्त्रीपुरम आगरा बेहोश होकर गिर पड़ी। इन्हें परिजन स्वास्थ्य शिविर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने रेखा शर्मा और प्रियंका को सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि लौकी देवी को मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में लौकी देवी की मौत हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |