चंडीगढ़ के सेक्टर 27 में पहुंची जांच एजेंसी; सामान जब्त कर पूछताछ जारी

 चंडीगढ़ की एक महिला वकील के सेक्टर 27 स्थित ऑफिस में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की रेड हुई है। रेड में वकील के घर से काफी सामान चैकिंग के बाद जब्त किया गया है। इसमें उनका फोन और इलेक्ट्रिक गैजेट्स भी शामिल हैं। वहीं इस घटना को लेकर बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(NIA) के डायरेक्टर जनरल को एक लेटर लिखा है।NIA की हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन(DBA) मेंबर डा. शैली शर्मा के सेक्टर 27 स्थित ऑफिस और घर में कर गई रेड को अन्यायोचित और गैरकानूनी बताया गया है।बार काउंसिल ने कहा है कि जांच एजेंसियों को संवैधानिक दायरे में रहकर निष्पक्षता बरतते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं बिना किसी आधार के इस प्रकार की रेड इसकी ज्यादती दिखाती है। वहीं कहा है कि जिस तरीके से यह रेड की गई हैं वह गहन चिंता का विषय है। कहा गया है कि वकील विशेष अटार्नी-क्लाइंट प्रिविलेज के तहत कवर हैं। वहीं हर व्यक्ति को कानूनी सहायता के लिए अपनी पसंद का वकील चुनने की आजादी है।धमकाने वाली कार्रवाई बताईबार काउंसिल ने कहा है कि NIA किसी वकील के ऑफिस और घर पर इस तरह रेड नहीं कर सकती। NIA ने इस मामले में फोन और बाकी इलेक्ट्रानिक गेजेट्स कब्जे में लिए गए। बार काउंसिल ने कहा है कि इस प्रकार की रेड वकीलों को अपने क्लाइंट के लिए केस लड़ने से रोकने और धमकाने के उद्देश्य से की जाने वाली कार्रवाई है।बार काउंसिल ने इस घटना की निंदा करते हुए NIA के डायरेक्टर जनरल को इस मामले को देखने को कहा है। मामले में उचित कार्रवाई करते हुए वकीलों के अधिकारों, सम्मान को बहाल करने को कहा गया है जिसका इस मामले में घोर उल्लंघन हुआ है। बार काउंसिल के चेयरमैन सुवीर सिद्धू की ओर से NIA के डायेक्टर जनरल को यह लेटर लिखा गया है।हाईकोर्ट में वकीलों का कामकाज आज बंदवहीं दूसरी ओर पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने मामले में इमरजेंसी मीटिंग की। बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संतोखविंद्र सिंह ग्रेवाल की मौजूदगी में यह मीटिंग हुई। NIA की रेड को न्यायिक प्रणाली में दखल बताया गया है। इस घटना के विरोध में बार ने हाईकोर्ट में वकीलों की कार्रवाई आज बंद रखने का ऐलान किया है।आज पंजाब समेत NCR में रेडआज NIA ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-NCR में कई जगहों पर सुबह रेड की थी। जानकारी के मुताबिक यह रेड गैंगस्टर्स, आतंकवादियों और ड्रग स्मगलर्स के नेक्सस पर कार्रवाई करने के लिए किया गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |