बैटरी विक्रेता पर कुछ लोगों ने तलवार से किया जनलेवा हमला, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

सीधी: सीधी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत रामगढ़ में रिया बैटरी के संचालक सुधीर यादव के साथ कई लोगों ने मारपीट कर दी और घायल अवस्था में छोड़कर वहां से भाग गए। पास के ही कुछ लोगों ने सुधीर के भाई को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उसके भाई ने आकर घायल अवस्था में सुधीर यादव को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया।भाई सुजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने मुझे फोन किया था कि तुम्हारे भाई के ऊपर तलवारों से कई लोग वार कर रहे हैं। जिसके बाद मैं मौके पर पहुंचा, तब मेरा भाई घायल अवस्था में पड़ा हुआ था और कुछ लोग वहां से भाग रहे थे। मैंने वहां से छह से सात लोगों को भागते हुए देखा हैं, जिन्हें मैं पहचान गया।कई लोगों ने तलवार से किया प्राणघातक हमलासुधीर के भाई ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। राजगुरु मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, अजय मिश्रा, सिब्बू मिश्रा, संजीव मिश्रा व 4 अन्य साथियों ने तलवार, लाठी, डंडे से उस पर वार किया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसका इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया की जान से मारने को लेकर गंभीर अपराधों में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अपराधियों की तलाश में जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |