MP में भर्ती पदों से 13% का होल्ड हटाने के लिए मां के साथ मासूम ने नारे लगा

भोपाल: उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के चयनित अभ्यर्थी भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के सामने धरना देने पहुंचे। धरना-प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों में मासूम बच्ची भी नारे लगाते नजर आई। एक महिला अपनी बच्ची के साथ प्रदर्शन में शामिल हुई थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि 2018 ओबीसी संस्कृत व समस्त ओबीसी के चयनित अभ्यर्थी 8 मार्च से निरंतर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बाद भी प्रथम काउंसिलिंग पूर्ण नहीं की गई। वहीं, दूसरी काउंसिलिंग प्रारंभ कर दी।इसमें संस्कृत विषय को बाहर कर दिया गया है। नाम मात्र की 81 पोस्ट दी हैं। इसमें से 13% दोबारा होल्ड कर दिया जाएगा। अभी 250 लोग चयनित और प्रतीक्षारत अभ्यर्थी बैठे है। संस्कृत विषय के साथ निरंतर अन्याय हो रहा है, जबकि मामा शिवराज सिंह चौहान खुले मंच से घोषणा करते हैं कि संस्कृत के ज्यादा से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। इसके उलट जो नए पद निकाले गए हैं। उसमें संस्कृत विषय के अभ्यर्थी भर्ती से बाहर हो रहे हैं। आयुक्त अभय वर्मा से सभी अभ्यर्थियों ने निवेदन किया कि हमें भी द्वितीय काउंसिलिंग में समाहित किया जाए, नहीं तो हम निरंतर धरना प्रदर्शन करेंगे।संस्कृत विषय में 227 पदों को द्वितीय चरण में शामिल करनेस्कूल शिक्षा विभाग ने प्रथम चरण की भर्ती में उच्च माध्यमिक शिक्षक, संस्कृत विषय के ओबीसी वर्ग के 465 पदों में से 238 पद पर नियुक्ति पत्र जारी किए गए। 227 पदों को होल्ड कर दिए गए थे। पहले चरण में 1823 में से 465 पदों पर ओबीसी के पद निकाले। इसमें से 238 पर नियुक्ति दी और 227 पद होल्ड कर दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |