12वीं पास, फर्जी डॉक्टर बन कर रहा था मरीजों का इलाज, पकड़कर पुलिस के हवाले किया, दर्ज की एफआईआर

फरीदाबाद: 12वीं पास ईएनटी का फर्जी डाॅक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर उनकी िजंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले निजी अस्पताल में कार्यरत व्यक्ति को सीएम फ्लाइंग की टीम ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच रह रही है। अस्पताल की स्पेशलिस्ट डॉक्टर 15 दिनों से मैटरनिटी लीव पर है। उनकी गैरमौजूदगी में टेक्नििशयन पद पर कार्यरत आरोपी मरीजों का इलाज कर रहा था।सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि आकाश सिनेमा हॉल, मोहन इलेक्ट्रोनिक्स वाली गली, मोहना रोड़ बल्लबगढ़ में सदभाव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की संचालिका डॉ वंदना मैटरनिटी लीव पर है। उनकी गैर मौजूदगी में उनकी सहमति से दरबान सिंह नामक व्यक्ति नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ बनकर मरीजों को दवाईयां आदि देता है। जो आम नागरिक के जीवन से खिलवाड़ है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. मानसिंह, ड्रग कंट्रोलर पूजा चौधरी व सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, राजेन्द्र कुमार संयुक्त टीम बनाकर स्थानीय पुलिस की मदद से सदभाव अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डाक्टर की सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला। पूछने पर उसने अपना नाम दरबान सिंह निवासी सेक्टर-3 बतलाया। वह राकेश नामक एक मरीज का इलाज कर रहा था।आठ मरीजों को देख चुका थाडीएसपी ने बताया कि मरीज की ओपीडी पर्ची मेज पर रखी मिली। फर्जी डॉक्टर बने दरबान सिंह के पास नाक, कान व गला संबंधित बिमारियों के इलाज व दवाईयां देने के बारे में कोई वैध कागजात नहीं थे। उसके पास शैक्षणिक योग्यता के भी कोई कागजात नहीं है। पूछताछ ने आरोपी ने बताया कि वह अस्पताल की संचालिका डॉ. वंदना की सहमति से मरीजों को अटैंड करके, उपकरणों से चेक करके दवाइयां दे देता है। रिसेप्शन पर रखे रजिस्टर के अनुसार दरबान सिंह 8/9 मरीजों को देख कर दवाईयां दे चुका था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |