मक्के की फसल के बीच लगाए गांजे के 270 पौधे, भोपाल से आए डॉग की मदद से किए जब्त

हरदा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हरदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले की रहटगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुमरूम के एक खेत में लगे मक्के के फसल के बीच में लगे गांजे के 270 पौधे भोपाल से आए नारकोटिक्स डॉग रूबी की मदद से जब्त किए हैं।पुलिस ने आरोपी विजय उर्फ ब्रजेश पिता काशीराम (35 साल) के खेत से 39 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि रहटगांव थाने से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम कुमरूम के एक खेत में गांजे के पौधे लगाकर गांजे की खेती की जा रही है। जिससे बाद नारकोटिक्स डॉग रूबी को सर्चिंग के लिए रहटगांव पुलिस का दल अपने साथ ले गया था।इस दौरान आरोपी ब्रजेश के खेत में लगी मक्का की फसल के बीच गांजे की खेती होना पाया गया। यहां पर पिछले एक साल से यह खेती होने की बात सामने आई। एसपी ने बताया कि जब्त किए गए गांजे का बाजार मूल्य करीब 4 लाख रुपए है। पुलिस आरोपी को रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर लिया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज ऊइके, उपनिरीक्षक अविनाश पारधी, प्रधान आरक्षक सुरजू ऊइके, आरक्षक राकेश तुमराम, सैनिक धर्मेंद्र, बलदेव, नारकोटिक्स डॉग रूबी एवं हेंडलर सुखबीर एवं चालक रविशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अब तक पकड़े गए आरोपियों द्वारा गांजा बाहर से लाया जाता था यह पहला ऐसा मामला है जिसमें जिले में ही खेती होना पाई गई है।उधर, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपी ब्रजेश ने कहा कि उसने तो खेत में मक्का की फसल लगाई थी।लेकिन कुछ दिनों पहले कोई बाबा यहां से गुजर रहे थे। उनके द्वारा बीज खेत में डाल दिए। जिससे पौधे उग आए। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने आप को बचाने को लेकर इस तरह की बात कर रहा है। गांव के लोगों ने यहां पर बीते एक साल से गांजे की खेती जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |