ट्रांसपोर्ट नगर से कपड़ा लेने गया था युवक, ट्रक ने सिर और पेट कुचल दिया

सहारनपुर। सहारनपुर में अहोई अष्टमी के दिन स्कूटी सवार एक युवक के ऊपर ट्रक चढ़ गया। मृतक सिद्धार्थ (23) कपड़ा व्यापारी सुनील उर्फ काला का बेटा है। हादसे के बाद ट्रांसपोर्ट नगर में भीड़ लग गई। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम न कराने की जिद पर अड़े हैं। लेकिन पुलिस पोस्टमॉर्टम करा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। मामला थाना जनकपुरी थाने का है।ट्रांसपोर्ट नगर में कपड़ा लेने गया था युवकपुलिस द्वारा पकड़ा गया ट्रक।ट्रांसपोर्ट नगर में आरटीओ ने रेहडों पर प्रतिबंध लगा दिया है। लगातार आरटीओ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिस कारण व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट नगर से सामान ले जाने में परेशानी हो रही है। रेहड़ों पर प्रतिबंध लगने के कारण कपड़ा व्यापारी का माल ट्रांसपोर्ट नगर में कई दिनों से पड़ा हुआ था।दरअसल, मृतक सिद्धार्थ के पिता सुनील उर्फ काला एक कपड़ा व्यापारी है। रायवाला में कपड़े का शोरुम है। सिद्धार्थ शाम को अपने जीजा के साथ स्कूटी पर सवार होकर ट्रांसपोर्ट नगर से कपड़ा लेने गया था। लेकिन तभी एक अनियंत्रित ट्रक स्कूटी पर चढ़ गया। जिससे सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी के पीछे बैठे जीजा को चोट नहीं आई है।लोगों ने पकड़ लिया था चालकट्रांसपोर्ट नगर के लोगों का कहना है, दुर्घटना के समय चालक को पकड़ लिया था। पुलिस को आता देख चालक भीड़ से भाग निकला। पुलिस ने युवक को लोगों की मदद से अस्तपाल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के पिता सुनील उर्फ काला ने डीएम अखिलेश सिंह को फोन कर पोस्टमॉर्टम न करने की बात कही। लेकिन सड़क हादसा होने की वजह से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।जिला अस्पताल पहुंचे व्यापारी और नेताकपड़ा व्यापारी के बेटे की मौत की खबर रायवाला मार्किट और नेताओं को पता लगी। व्यापारी और नेता जिला अस्पताल पहुंच गए। कपड़ा व्यापारी को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए राजी किया। जिला अस्पताल में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई। मौके पर एएसपी प्रीति यादव भी पहुंच गई। दुर्घटना को लेकर पूछताछ की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |