नशे के अवैध कारोबार और हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ सख्ती, 143 बाइक चालकों के चालान काटे

टीकमगढ़: जिला पुलिस की ओर से नशे बाजों और हैल्मेट नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी प्रशांत खरे ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 143 बाइक चालकों के चालान काटे गए हैं। साथ ही एसपी ने आदेश जारी करते हुए पुलिस स्टाफ को भी हैल्मेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने की हिदायत दी है।दरअसल, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट जबलपुर ने बाइक चालकों को हैल्मेट लगाने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में स्कूल, कालेज, पेट्रोल पंपों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।एसपी सीताराम ससत्या ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे के दौरान थाना यातायात, कोतवाली, देहात, बड़ागांव, बुडेरा, बल्देवगढ़, कुड़ीला, खरगापुर, जतारा, पलेरा, बमोरीकलां, दिगोड़ा, लिधौरा, चंदेरा, मोहनगढ़ थाना में 143 दोपहिया वाहन चालकों के हैल्मेट नहीं लगाने पर की है। उनसे 35750 समन शुल्क वसूला गया। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर तक जिले भर में अभियान जारी रहेगा।नशे के खिलाफ भी अभियान जारीजिले भर के थानों में नशे के खिलाफ भी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसपी प्रशांत खरे ने बताया कि रविवार को अवैध शराब और मादक पदार्थों के विक्रय के आरोप में जिले भर के थाना पुलिस ने 14 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान जिले भर की थाना पुलिस ने करीब डेढ़ सौ लीटर अवैध शराब जब्त की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |